WWE ने ऐतिहासिक ऐलान करते हुए फैंस को दी खुशियों की सौगात, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी के बाद 2024 में इस देश में भी होगा बड़ा इवेंट

wwe host event france backlash 2024
WWE बहुत जल्द फ्रांस में करेगा बड़े इवेंट का आयोजन

WWE: WWE ने पिछले करीब एक साल में अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि वो पूरी दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। अभी तक कई बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2024) को हाइप किया जा चुका है। वहीं अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कंपनी ने फ्रांस में बहुत बड़ा इवेंट करवाने का ऐलान किया है।

इससे पहले जर्मनी में Bash in Germany नाम का इवेंट करवाने का ऐलान किया गया था। अब कंपनी ने घोषणा की है कि 4 मई 2024 के दिन WWE फ्रांस के LDLC एरीना में Backlash प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन करने वाली है। ये इतिहास में ऐसा पहला मौका होगा जब WWE फ्रांस में किसी प्रीमियम लाइव इवेंट करवाने जा रही है।

कंपनी के चीफ कंटेन्ट ऑफिसर ट्रिपल एच ने भी इस घोषणा पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए लिखा:

"WWE 2024 में एक और ऐतिहासिक इवेंट का आयोजन करेगी। फ्रांस अगले साल Backlash को होस्ट करने वाला है, जिसे 4 मई 2024 को LDLC एरीना से लाइव प्रसारित किया जाएगा।"

WWE 2023 में कई इवेंट्स को विदेश में आयोजित कर चुकी है

WWE के 2023 में हुए कई इवेंट्स का आयोजन विदेश में करवाया गया है और अब ऐसा लगता है कि 2024 में ये संख्या बढ़ने वाली है। इस साल Backlash ऐसा पहला इवेंट रहा जिसका आयोजन अमेरिकी महाद्वीप से बाहर हुआ था, जिसे प्योर्टो रीको ने होस्ट किया था। उस इवेंट में होमटाउन हीरो बैड बनी ने डेमियन प्रीस्ट को हराया, वहीं कार्लिटो ने भी एंट्री लेकर धमाल मचाया था।

इसी साल कंपनी 2 बार सऊदी अरब में इवेंट्स का आयोजन कर चुकी है। पहले Night of Champions 2023 में रोमन रेंस को मिले धोखे और ट्रिश स्ट्रेटस vs बैकी लिंच समेत कई मैचों ने इवेंट को धमाकेदार बनाया था। वहीं हाल ही में हुआ Crown Jewel भी यादगार रहा था।

इस बीच Money in the Bank को इंग्लैंड ने होस्ट किया था, जिसमें जॉन सीना ने भी अपीयरेंस दिया था। वहीं Superstar Spectacle 2023 कोई प्रीमियम लाइव इवेंट नहीं रहा, लेकिन भारत में इवेंट करवा कर WWE ऑफिशियल्स ने ये जरूर दर्शा दिया था कि वो अन्य देशों में भी अच्छा मार्केट बनाना चाहते हैं।

Quick Links