अगले हफ्ते WWE रॉ(Raw) का एपिसोड शानदार होने वाला हैै क्योंकि WWE ने पहले से कुछ बड़े ऐलान कर दिए है। कंपनी ने दो बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है और रेड ब्रांड के टॉप सुपरस्टार्स के बीच एक सैगमेंट भी होगा। इसमें शार्लेट फ्लेयर(Charlotte Flair), ड्रू मैकइंटायर(Drew McIntyre) और ब्रॉन स्ट्रोमैन(Braun Strowman) शामिल है। WWE ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इन चीजों का ऐलान किया है। ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने की दिग्गजों की 'बेइज्जती', मेन इवेंट में पूर्व चैंपियन ने मचाया जबरदस्त बवालअगले हफ्ते WWE Raw में मचेगा बवालWWE Raw का हाल व्यूअरशिप को लेकर काफी बुरा चल रहा है। हालांकि इस हफ्ते की रेटिंग काफी अच्छी रही थी। अब WWE ने आगे की तैयारी करना भी शुरू कर दिया है। इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर ने असुका और रिया रिप्ली पर अटैक किया था। असुका और शार्लेट फ्लेयर की राइवरी अगले हफ्ते भी अब जारी रहेगी। इसके अलावा रैंडी ऑर्टन और ब्रॉन स्ट्रोमैन का वन ऑन वन मुकाबला पहली बार देखने को मिलेगा।ये भी पढ़ें:-WWE ने 10 सुपरस्टार्स को निकाला, ब्रॉक लैसनर को आखिरी मैच से पहले क्या कहा गया, जिंदर महल पर लगे गंभीर आरोप?इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर के ऊपर मेन इवेंट में टी-बार और मेस ने हमला किया था। अगले हफ्ते इस बात का जवाब MVP से ड्रू मैकइंटायर लेंगे। ऐसा लग रहा है कि ये पूर्व रेट्रीब्यूशन के सदस्य MVP के साथ जुड़ना चाहते हैं। Monday on #WWERaw! @WWEAsuka and @MsCharlotteWWE are set for a showdown! https://t.co/R3YkG18Bfu— WWE (@WWE) April 17, 2021.@RandyOrton and @BraunStrowman collide for the very first time! 🚂🐍https://t.co/RuR94qZ9CA— WWE (@WWE) April 17, 2021कुल मिलाकर देखा जाए तो अगले हफ्ते Raw का एपिसोड बहुत ही शानदार होने वाला है। ड्रू मैकइंटायर और लैश्ले की राइवलरी एक बार फिर शुरू हो गई है। फैंस को इसमें अब काफी मजा आने वाला है। WWE ने भी इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। सभी को पता है कि शार्लेट फ्लेयर और असुका का भी अभी तक इतिहास शानदार रहा है और फिर से ये जारी रहेगा। अब इस राइवलरी में रिया रिप्ली भी जुड़ सकती हैं। इस हफ्ते शार्लेट फ्लेयर ने दोनों सुपरस्टार्स पर हमला किया था। यह भी पढ़ें:WWE दिग्गजों की कमाई आई सामने, रोमन रेंस के मैच को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, फेमस सुपरस्टार ने बनाई जबरदस्त बॉडीफैंस को एक अच्छा एपिसोड अगले हफ्ते Raw का देखने को मिलने वाला है। WWE के पास इस एपिसोड के लिए काफी जिम्मेदारियां है और अब कुछ नया यहां पर रेटिंग को बढ़ाने के लिए करना होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।