इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन का एपिसोड काफी शानदार होने वाला है। WWE समरस्लैम से पहले ये स्मैकडाउन का अंतिम एपिसोड होगा। WWE ने पहले से इसके लिए कुछ बड़े मैच और सैगमेंट्स का ऐलान कर दिया था। अब एक और बड़े मैच का ऐलान WWE ने कर दिया है। WWE स्मैकडाउन टैग टीम टाइटल मैच इस हफ्ते होगा। सिजेरो और नाकामुरा अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को लूचा हाउस पार्टी के मेटलिक और लिंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कलिस्टो इस दौरान रिंगसाइड पर मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- WWE SummerSlam 2020: 5 बड़ी चीज़ें जो पीपीवी में हो सकती है
WWE समरस्लैम से पहली अंतिम स्मैकडाउन
WWE स्मैकडाउन के बाद हर एक फैन का ध्यान समरस्लैम पर रहेगा। इस वजह से WWE ब्लू ब्रांड के एपिसोड के द्वारा फैंस को पीपीवी के लिए हाइप करना चाहेगा। साथ ही WWE का ये इवेंट थंडरडोम में होने वाला है। इसका मजा भी फैंस ले पाएंगे। पिछले हफ्ते जैफ हार्डी और एजे स्टाइल्स के बीच सैगमेंट हुआ था और इसके बाद मैच का ऐलान कर दिया गया था। दोनों सुपरस्टार्स के बीच पहली बार मैच होगा।ये मैच भी काफी धमाकेदार होगा।
बिग ई को अब धीरे-धीरे सिंगल के तौर पर पुश मिल रहा है। पिछले हफ्ते शेमस ने बिग ई के ऊपर पीछे से हमला किया था। अब इस हफ्ते दोनों के बीच जबरदस्त मैच होगा। बिग ई यहां पूरी तरह से बदला लेने के मूड में होंगे।
ब्रॉन स्ट्रोमैन ने पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में वापसी की थी। फीन्ड को पिछले हफ्ते स्ट्रोमैन ने चकमा दिया था और एलेक्सा ब्लिक के ऊपर हमला किया था। वो भी इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन के एपिसोड में आएंगे। और उम्मीद है कि फीन्ड भी आकर कुछ ना कुछ यहां जरूर करेंगे। ये सैगमेंट काफी खास होने वाला है। क्या पता एलेक्सा ब्लिस भी यहां पर नजर आ सकती हैं। वैसे जो भी हो इस बार स्मैकडाउन में कुछ ना कुछ नया जरूर होगा। क्योंकि इसके बाद फिर समरस्लैम होने वाला है। इसलिए स्मैकडाउन पर भी सभी की नजरें जरूर टिकी होंगी। फैंस इसका इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- 5 चीज़ें जो बताती है कि WWE स्टार एलेक्सा ब्लिस की वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की SummerSlam में हार होगी
Published 21 Aug 2020, 14:15 IST