WWE ने सऊदी अरब में होने वाले अगले प्रीमियम लाइव इवेंट का किया ऐलान, जानिए कब और किस नाम से होगा शो

..
फिर से मिडिल ईस्ट में होगा बड़ा शो
फिर से मिडिल ईस्ट में होगा बड़ा शो

Crown Jewel: WWE सऊदी अरब में पिछले कुछ सालों से लगातार बड़े शोज़ को बुक करती आ रही है। दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी के साल में अब दो शोज़ मिडिल ईस्ट में देखने मिल रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने सऊदी अरब में होने वाले अगले इवेंट का ऐलान कर दिया है।

Ad

साल 2018 में WWE ने सऊदी अरब के साथ 10 साल की पार्टनरशिप की थी। इस डील के तहत कंपनी कुछ बड़े इवेंट सऊदी की धरती में होस्ट करेगी। अब कंपनी ने सऊदी अरब में होने वाले अपने 10वें इवेंट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने सऊदी में अपना आखिरी प्रीमियम लाइव इवेंट मई 2023 में होस्ट किया था। दरअसल, वहां Night of Champions देखने को मिला था।

कंपनी फिर से मिडिल ईस्ट में वापसी करने जा रही है। Fastlane PLE के दौरान WWE ने ऐलान किया कि Crown Jewel सऊदी अरब के रियाध में 4 नवंबर 2023 को आयोजित होगा। शो के लिए कंपनी के द्वारा बनाए गए कुछ प्लान्स पर रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें रोमन रेंस का मैच भी शामिल था।

Ad

पिछले साल Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने मिला था। इसके अलावा ब्रॉक लैसनर और बॉबी लैश्ले जैसे कई बड़े स्टार्स शो का आकर्षण थे। Crown Jewel 2023 के लिए अभी किसी भी मैच का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस शो का हिस्सा हो सकते हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना साल 2018 के बाद पहली बार सऊदी अरब में रेसलिंग करते हुए दिख सकते हैं।

WWE Crown Jewel 2023 में कौन होगा Roman Reigns का प्रतिद्वंदी?

Crown Jewel 2023 में रोमन रेंस के मैच को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रोमन रेंस दिग्गज जॉन सीना के खिलाफ अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप को डिफेंड कर सकते हैं। दिग्गज जर्नलिस्ट डेव मैल्टज़र ने इस खबर का खंडन किया था। बैकस्टेज खबरों की मानें तो रोमन रेंस Crown Jewel 2023 में एलए नाइट या एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ते हुए दिख सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications