WWE ने दिग्गज को सस्पेंड करके चौंकाया, रेफरी पर हमला करने के बाद मिली सजा

Ujjaval
WWE दिग्गज को किया गया सस्पेंड
WWE दिग्गज को किया गया सस्पेंड

Ronda Rousey: WWE ने कुछ समय पहले ही ऐलान किया कि रोंडा राउजी (Ronda Rousey) को आधिकारिक तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, राउजी ने समरस्लैम (SummerSlam) में विवादित हार के बाद लिव मॉर्गन (Liv Morgan) और रेफरी पर भी हमला किया था। अब उन्हें इस चीज़ के कारण WWE के एक्शन से दूर रहना होगा।

WWE SummerSlam में लिव मॉर्गन और रोंडा राउजी के बीच SmackDown विमेंस टाइटल के लिए सिंगल्स मैच देखने को मिला था। दोनों ही सुपरस्टार्स का यह मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चला। अंत में रोंडा ने लिव पर सबमिशन मूव लगाया। मॉर्गन ने इसे पिनफॉल में बदला और राउजी को पिन किया। इतनी ही देर में चैंपियन ने टैपआउट भी कर दिया।

इस चीज़ को देखते हुए रेफरी ने मॉर्गन को विजेता घोषित किया और उन्होंने टाइटल रिटेन किया। मैच के नतीजे से रोंडा राउजी काफी निराश थीं और उन्होंने लिव पर आर्मबार लगाया। बाद में रेफरी ने उन्हें अलग करने की कोशिश की और पूर्व UFC स्टार ने उनपर भी आर्मबार लगा दिया। इसी के साथ राउजी का हील टर्न देखने को मिल गया।

WWE ने हाल ही में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा जानकारी दी है कि WWE रेफरी पर SummerSlam में हमला करने के कारण रोंडा राउजी पर फाइन लगा है और उन्हें सस्पेंड भी किया गया है।

यह रहा WWE का ट्वीट:

WWE ने अभी तक ऐलान करके नहीं बताया है कि यह सस्पेंशन इतने दिनों का है। हो सकता है कि रोंडा कुछ महीनों तक एक्शन से दूर रहेंगी और फिर वापसी करके SmackDown विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन में दोबारा शामिल होंगी।

WWE SummerSlam में जीत के बाद लिव मॉर्गन के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

Money in the Bank 2022 में लिव मॉर्गन ने रोंडा पर अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके पिनफॉल द्वारा जीत दर्ज की थी। SummerSlam में भी उन्हें पिनफॉल के चलते जीत मिली है। वो WWE इतिहास की पहली ऐसी सुपरस्टार हैं, जिन्होंने रोंडा को दो बार पिन किया हुआ है। इसके पहले सिर्फ बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर ने एक-एक बार राउजी को पिन किया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links