कोविड के कारण पिछले एक साल से WWE फैंस एरीना में नजर नहीं आए। WWE के टूर भी इस दौरान बंद हो गए। अब 16 जुलाई से WWE का 25 शहरों में टूर शुरू होगा। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध एरीना मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भी अब WWE की वापसी होगी। कंपनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 10 सितंबर को ब्लू ब्रांड का एपिसोड मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगा। फैंस के लिए ये बड़ी खबर सामने आई। ये भी पढ़ें:-WWE में छाई बहुत ज्यादा निराशा, शील्ड को लगा बड़ा झटका, खतरे में रोमन रेंस की यूनिवर्सल चैंपियनशिप?WWE returns to @TheGarden for Friday Night #SmackDown on September 10! Tickets available Friday, July 9 at 10 AM ET via @Ticketmaster. MORE INFO: https://t.co/XbVhvpmcA9 pic.twitter.com/eS1gTI5SUR— WWE (@WWE) July 1, 2021WWE ने किया बहुत बड़ा ऐलानमैडिसन स्क्वायर गार्डन में WWE SmackDown का शो भी धमाकेदार होगा। WWE ने रोमन रेंस, बियांका ब्लेयर, रे मिस्टीरियो, डॉमिनिक मिस्टीरियो, अपोलो क्रूज, ऐज, साशा बैंक्स, बेली, सैथ रॉलिंस और केविन ओवेंस को इस शो के लिए एडवर्टाइज कर दिया। ये भी पढ़ें:-WWE रेसलर जिंदर महल और भारतीय सुपरस्टार्स ने जिम में जमकर बहाया पसीना, शानदार तस्वीर पोस्ट कर दिए बड़े संकेतWWE का अंतिम शो मैडिसन स्क्वायर गार्डन में सितंबर 2019 को हुआ था। Raw के एपिसोड में स्टोन कोल्ड नजर आए थे। वैसे WWE के शो MSG में लगातार नहीं होते हैं। बड़े इवेंट्स का आयोजन इस एरीना में किया जाता है। न्यूयॉर्क सिटी के फैंस के लिए भी ये बहुत बड़ी खबर है। इस शो के लिए टिकटों की बिक्री 9 जुलाई से शुरू होगी। ये भी पढ़ें:-WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट: ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना समेत दिग्गजों का नाम शामिलWWE इस शो को खास बनाना चाहता है। इस एरीना में फैंस भी बहुत आते हैं और हमेशा WWE के बडे़ इवेंट्स यहां यादगार रहे। इस बार भी WWE कुछ खास इस एरीना में करना चाहेगा। सीना भी इस शो में नजर आ सकते हैं। ब्लू ब्रांड का ये एपिसोड यादगार बनेगा और बड़े सुपरस्टार्स की वापसी भी यहां देखने को मिलेगी। सबसे बड़ी बात कि इस शो के लिए WWE ने बड़े सुपरस्टार्स को अभी से एडवर्टाइज कर दिया। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।