WWE के बड़े इवेंट के लिए 3 धमाकेदार चैंपियनशिप मैचों का ऐलान, 8 सुपरस्टार्स रिंग में मचाएंगे बवाल

WWE
बड़े मुकाबलों की हुई घोषणा (Photo: WWE.com)

WWE Announced 3 Championship Match: WWE NXT Vengeance Day 2025 का आयोजन 15 फरवरी को होने वाला है। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। आप सभी जानते हैं कि इस ब्रांड के एक्शन को देखकर बहुत मजा आता है। यंग स्टार्स अपने काम से खूब दिल जीत रहे हैं। WWE ने पिछले कुछ सालों में NXT को लेकर बढ़िया कार्य किया है। खैर आगामी बड़े इवेंट के लिए तीन मुकाबलों को कंफर्म कर दिया गया है।

NXT का लेटेस्ट एपिसोड बहुत ही गजब का रहा। तगड़े सैगमेंट के साथ-साथ कुछ बड़े मैच भी हुए। NXT Vengeance Day का बिल्डअप देखने को मिला। तीन शानदार टाइटल मुकाबलों का ऐलान कर कंपनी ने सभी को खुश कर दिया है। अभी शो के आयोजन में दो हफ्ते से ज्यादा का समय बचा है और उम्मीद की जा सकती है कि कुछ अन्य मुकाबले भी जोड़े जाएंगे। फैंस का उत्साह अब इवेंट लेकर और ज्यादा बढ़ गया है।

NXT Vengeance Day में होने वाले चैंपियनशिप मुकाबले बहुत ही खतरनाक होंगे। ओबा फेमी अपनी NXT चैंपियनशिप को ट्रिपल थ्रेट मैच में ऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। आप सभी जानते हैं कि अभी तक थ्योरी और वॉलर ने मेन रोस्टर में साथ में अच्छा काम किया है। शो में NXT विमेंस चैंपियनशिप के लिए भी मुकाबला होगा। जूलिया अपने टाइटल को बेली और रॉक्सेन परेज़ के खिलाफ डिफेंड करेंगी। कहा जा रहा है कि इस बार बेली नई चैंपियन बन सकती हैं। वहीं NXT विमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए फैलन हेनली और स्टैफनी वकेर के बीच भी तगड़ा मुकाबला होगा।

WWE Royal Rumble 2025 में भी होगा धमाका

NXT Vengeance Day से पहले फैंस की नज़रें Royal Rumble पर होंगी। अब ज्यादा समय इसके आयोजन में नहीं बचा है। 1 फरवरी को कंपनी के टॉप रेसलर्स एक्शन में नज़र आएंगे। मेंस और विमेंस रॉयल रंबल मैच के लिए बड़े स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान कर दिया है। रोमन रेंस, सीएम पंक, ड्रू मैकइंटायर, जॉन सीना और सैथ रॉलिंस जैसे दिग्गज खास जंग लड़ते हुए दिखेंगे। कोडी रोड्स भी इवेंट में केविन ओवेंस के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को लैडर मैच में डिफेंड करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications