WWE ने तीन सुपरस्टार्स को किया साइन, फैंस को दी खुशखबरी, बड़े सरप्राइज के भी मिले संकेत

Ujjaval
WWE ने कुछ स्टार्स को किया साइन (Photo: WWE.com)
WWE ने कुछ स्टार्स को किया साइन (Photo: WWE.com)

3 Stars Signed Under WWE ID Contract: WWE ने थोड़े समय पहले ही नए स्टार्स को अपने साथ शामिल करने के लिए बड़ा कदम उठाया था। कंपनी ने कई इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स के साथ पार्टनरशिप करके WWE ID प्रोग्राम की शुरुआत की थी। इसी के तहत इंडिपेंडेंट सर्किट के कुछ टॉप प्रमोशन के स्टार्स को WWE अपने साथ साइन करता। अब कंपनी ने तीन नए रेसलर्स को अपने साथ जोड़ लिया है।

Ad

WWE ID के ऑफिशियल अकाउंट द्वारा जानकारी मिली है कि कुछ स्टार्स ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। असल में यह ID कॉन्ट्रैक्ट है और स्टार्स को इसके द्वारा WWE में कदम रखने में थोड़ी आसानी मिलेगी। बता दें कि कंपनी ने Combat Zone Wrestling (CZW) की ज़ायडा स्टील को अपने साथ जोड़ लिया है। इसके अलावा Wrestling Open प्रमोशन के लोकप्रिय स्टार ब्राइस डोनोवन भी ID कॉन्ट्रैक्ट के तहत WWE के साथ जुड़ चुके हैं। This Is Wrestling के कैपेचीनो जोन्स को भी साइन किया गया है।

Ad

WWE ID ने तीन स्टार्स को साइन करने के बाद फैंस को एक और खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुछ अन्य स्टार्स के उनके साथ जुड़ने का ऐलान भी देखने को मिलने वाला है। इसके बारे में जल्द पता चलेगा। उन्होंने सरप्राइज टीज़ करते हुए पोस्ट शेयर किया।

आप उनकी यह पोस्ट नीचे देख सकते हैं:

Ad

WWE में एक ओर नए स्टार्स को साइन किया जा रहा है, तो वहीं कुछ रेसलर्स को रिलीज किया गया है

WWE एक ओर नए स्टार्स को अपने साथ जोड़कर उन्हें बेहतर बनाने के लिए प्रोग्राम शुरू कर रहा है। इसमें अब कुछ शुरुआती नाम जुड़ भी गए हैं। दूसरी ओर कुछ लोकप्रिय स्टार्स को रिलीज भी किया गया है। बैरन कॉर्बिन, इंडी हार्टवेल और टेगन नॉक्स का WWE के साथ सफर खत्म हो गया है। इसमें बैरन कॉर्बिन का कंपनी के साथ रन खत्म होना सबसे बड़ा सरप्राइज रहा था।

वो 12 साल तक WWE में रहे और इसी बीच उन्होंने खुद को मिड कार्ड स्टार के रूप में साबित किया था। इंडी हार्टवेल को भी लगातार टीवी टाइम दिया जाता था। ऐसे में उनका भी WWE रन खत्म होना एकदम चौंकाने वाला था। टेगन नॉक्स को WWE सही तरह से उपयोग नहीं कर रहा था और ऐसे में उनका रिलीज होना एक सही चीज थी। देखना होगा कि तीनों का भविष्य कैसा होता है।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications