WWE Money in the Bank के लिए Seth Rollins के मैच का हुआ ऐलान, 7 साल बाद दिग्गज के पास इतिहास रचने का होगा मौका

Pankaj
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर
WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर बड़ी खबर

Seth Rollins: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट मनी इन द बैंक (Money in the Bank) होगा। 1 जुलाई को लंदन में इसका आयोजन होगा। फैंस को यहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के मैच का भी ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। इस शो में रॉलिंस अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को फिन बैलर (Finn Balor) के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

WWE Night of Champions में रॉलिंस ने एजे स्टाइल्स को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी। पिछले हफ्ते Raw में रॉलिंस ने पहली बार अपने इस टाइटल को डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड किया था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया था। इस मैच में फिन बैलर ने दखलअंदाजी की थी। सैथ ने अंत में अपने टाइटल को रिटेन कर लिया था। मैच खत्म होने के बाद बैलर ने रिंग में आकर सैथ के प्रति अपना गुस्सा दिखाया था। उस समय लग गया था कि रॉलिंस के अगले प्रतिद्वंदी बैलर ही होंगे।

Raw में इस हफ्ते फिन बैलर ने सैथ रॉलिंस को लेकर अपनी बात रखी और उन्हें रिंग में बुलाया। रॉलिंस आए और फैंस ने उनका थीम सॉन्ग गाया। बैलर बहुत कुछ कहना चाह रहे थे लेकिन फैंस ने उन्हें कुछ भी बोलने नहीं दिया। बैलर ने कहा कि 7 साल पहले रॉलिंस द्वारा चोट होने के कारण उनका मोमेंटम पूरी तरह खत्म हो गया।

बैलर ने इसके बाद सैथ को Money in the Bank 2023 में वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल के चुनौती पेश की। रॉलिंस ने भी उनकी चुनौती स्वीकार की। सैथ ने फिन की जमकर बेइज्जती की और रिंग से चले गए। कंपनी ने भी दोनों के मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया।

क्या WWE रिंग में Seth Rollins को हरा पाएंगे Finn Balor?

फिन बैलर के पास 7 साल बाद इतिहास रचने का मौका होगा। पिछले सात साल में वो कोई भी वर्ल्ड टाइटल हासिल नहीं कर पाए। अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल करने का मौका उनके पास इस बार होगा। हालांकि सैथ रॉलिंस को हराना उनके लिए आसान नहीं होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now