WWE Backlash France 2024 में होने वाले सभी मैचों के नतीजे हुए लीक, Roman Reigns के भाई की चैंपियनशिप मैच में जीत होगी या हार?

जानिए WWE Backlash France में किसे करना पड़ेगा हार का सामना?
जानिए WWE Backlash France में किसे करना पड़ेगा हार का सामना?

Backlash France: WWE Backlash France 2024 के आयोजन में अब कुछ ही दिन बचे हैं। कंपनी और फैंस इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। फैंस को कुछ बड़े सरप्राइज इस इवेंट में मिल सकते हैं। कुछ सुपरस्टार्स की वापसी भी हो सकती है। शानदार मुकाबले भी देखने को मिलेंगे। अब सट्टा बाजार ने अपनी तरफ से हार और जीत का भाव तय कर दिया है।

Ad

BetOnline ने अपनी रिपोर्ट में फेवरेट रेसलर्स के बारे में बता दिया है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में डेमियन प्रीस्ट अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के भाई जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। प्रीस्ट जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं और वो -4000 पर चल रहे हैं। वहीं जे उसो +1000 भाव पर चल रहे हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रीस्ट आसानी से अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे।

बेली भी अपनी WWE विमेंस चैंपियनशिप को रिटेन करने के लिए फेवरेट मानी जा रही हैं। वो अपने टाइटल को टिफनी स्ट्रैटन और नेओमी के खिलाफ डिफेंड करेंगी। बेली -400, स्ट्रैटन +250 और नेओमी +750 में चल रही हैं। देखा जाए तो बेली को सिर्फ टिफनी से ही थोड़ा बहुत टक्कर मिल पाएगी।

सोलो सिकोआ और टामा टोंगा का मुकाबला रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस के साथ होगा। सिकोआ और टामा इस मुकाबले में जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं। द ब्लडलाइन के दोनों सदस्य -500 में चल रहे हैं। वहीं रैंडी और केविन का भाव +300 है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ब्लडलाइन की आसानी से जीत हो जाएगी।

शो में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिलेगा। काबुकी वॉरियर्स अपने टाइटल को बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ब्लेयर और जेड -2000 और काबुकी वॉरियर्स +700 में चल रही हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो टाइटल में बदलाव होगा। कार्गिल और ब्लेयर नए चैंपियन बन जाएंगे।

Backlash France 2024 में सबसे बड़ा मुकाबला कोडी रोड्स और एजे स्टाइल्स के बीच होगा। कोडी पहली बार अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को स्टाइल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच पहली बार वन-ऑन-वन मुकाबला देखने को मिलेगा। कोडी -4000 और स्टाइल्स +1000 में चल रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि द अमेरिकन नाईटमेयर आराम से अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे।

Ad

WWE Backlash France 2024 में फैंस को मिल सकते हैं सरप्राइज

इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कुछ सुपरस्टार्स की वापसी भी हो सकती है। जिमी उसो वापसी कर सोलो सिकोआ और टामा टोंगा से अपना बदला ले सकते हैं। आपको बता दें WrestleMania 40 के बाद ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सिकोआ ने टामा के साथ मिलकर जिमी को ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया था। सैथ रॉलिंस भी शो में आकर धमाल मचा सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि ब्रॉक लैसनर भी लंबे समय बाद रिंग में एंट्री कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications