3 तरीके जिनसे WWE Bad Blood 2024 में CM Punk vs Drew McIntyre Hell in a Cell मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE Bad Blood में जीत के लिए दोनों स्टार्स कर सकते हैं हद पार (Photo: WWE.com)

Drew McIntyre vs CM Punk Match Possible Finishes: WWE Bad Blood 2024 में सीएम पंक (CM Punk) और ड्रू मैकइंटायर के बीच Hell in a Cell मैच फैंस को देखने को मिलेगा। दोनों के बीच ये तीसरा मुकाबला होगा। मुकाबले को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं। इन दोनों की राइवलरी ने अभी तक खूब वाहवाही लूटी है। पंक और मैकइंटायर के बीच ये मैच आसानी से खत्म नहीं होगा। दोनों खून से लथपथ भी हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनसे पंक और ड्रू के Hell in a Cell मैच का अंत हो सकता है।

Ad

#3 WWE दिग्गज सीएम पंक की हो सकती है जीत

Ad

SummerSlam 2024 में ड्रू मैकइंटायर को जीत मिली थी। Bash in Berlin में सीएम पंक ने स्ट्रैप मैच जीता। तीसरे मुकाबले में भी पंक बाजी मार सकते हैं। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने कहा था कि वो किसी भी हद तक जा सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बयान दिया था कि जीतना है तो जान लेनी होगी।

पंक की इन बातों से साफ पता चलता है कि उनके अंदर कितना गुस्सा भरा पड़ा है। उनका ये गुस्सा Hell in a Cell मैच में काम आ सकता है। वहां वो अपने अनुभव से ड्रू को मात दे सकते हैं। साथ ही साथ 2-1 से विजयी होकर राइवलरी का संभावित अंत कर सकते हैं।

#2 क्या WWE Bad Blood 2024 में ड्रू मैकइंटायर को मिलेगी सफलता?

Ad

Bad Blood 2024 में ड्रू मैकइंटायर के लिए भी जीत जरूरी है। साल 2024 में अभी तक उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आगे अगर मोमेंटम सही रखना है तो जीत तो बनती है। मैकइंटायर भी सीएम पंक को हराने का दावा कर चुके हैं।

ड्रू जीत के लिए कुछ हथकंडे भी अपना सकते हैं। रेफरी की आंखों में धूल झोंककर पंक के ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर उन्हें आसानी से जीत मिल जाएगी। आप सभी को पता है कि इससे पहले कई रेसलर्स ड्रू के धोखे के शिकार हो चुके हैं।

#1 क्या WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस की होगी वापसी?

Ad

SummerSlam 2024 में हुए सीएम पंक और ड्रू मैकइंटायर के मैच में गेस्ट रेफरी की भूमिका सैथ रॉलिंस ने निभाई थी। मैच के दौरान पंक ने सैथ के ऊपर अटैक कर दिया था। इसके बाद Raw के पहले एपिसोड में पंक से रॉलिंस भिड़ने वाले थे लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।

Bad Blood 2024 में रॉलिंस की वापसी हो सकती है। पंक और मैकइंटायर के मैच में किसी की हालत खराब होती है तो फिर मेडिकल टीम आ सकती है। इस बीच रॉलिंस वापसी कर सीएम के ऊपर अटैक कर सकते हैं। वहां से फिर ड्रू को आराम से जीत मिल जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications