3 बड़े धोखे जो WWE Bash in Berlin 2024 में फैंस को देखने को मिल सकते हैं

WWE
जानिए WWE Bash in Berlin 2024 में क्या-क्या बवाल हो सकता है? (Photo: WWE.com)

Big Betrayal Bash in Berlin 2024: 31 अगस्त को जर्मनी की धरती पर WWE का बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट Bash in Berlin होगा। इस शो के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। कंपनी ने अभी तक इस इवेंट के लिए पांच बड़े मैचों का ऐलान किया है। फैंस को बड़े सरप्राइज की उम्मीद भी है।

Ad

रोमन रेंस Bash in Berlin का हिस्सा नहीं रहेंगे लेकिन इसके बावजूद कंपनी इस इवेंट को बड़ा बनाने की पूरी कोशिश करेगी। शो में फैंस को कुछ चौंकाने वाली चीजें देखने को मिल सकती हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़े धोखों के बारे में बात करेंगे जो फैंस को Bash in Berlin में देखने को मिल सकते हैं।

#3 WWE Bash in Berlin में नई जजमेंट डे द्वारा दिग्गज को मिल सकता है धोखा

Ad

Bash in Berlin में डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो और लिव मॉर्गन के साथ होगा। SummerSlam के बाद फिन बैलर ने नई जजमेंट डे बनाई, जिसमें उनके अलावा लिव, डॉमिनिक, जेडी मैकडॉना और कार्लिटो शामिल हैं।

जर्मनी की धरती पर दिग्गज कार्लिटो की दखलअंदाजी की वजह से डॉमिनिक और लिव को हार का सामना करना पड़ सकता है। मैच के बाद गुस्से में कार्लिटो के ऊपर बैलर, डॉमिनिक और मैकडॉना हमला कर उन्हें नई जजमेंट से बाहर निकाल सकते हैं। यहां से एक नई स्टोरीलाइन की शुरूआत हो सकती है।

#2 क्या WWE Bash in Berlin में लुडविग काइज़र करेंगे कमाल?

Ad

Bash in Berlin में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी को अच्छे अंदाज में बिल्ड किया गया है। लुडविग काइज़र और गुंथर भी पिछले कुछ समय से सहयोगी बनकर काम कर रहे हैं।

जर्मनी से होने के बावजूद काइज़र मैच कार्ड में नहीं हैं लेकिन वो सभी को चौंका सकते हैं। द रिंग जनरल की पीठ पर वो छुरा घोंप सकते हैं, जिससे उनका टाइटल रन सिर्फ चार हफ्ते में खत्म हो सकता है। ये लुडविग के लिए एक ब्रेकआउट पल हो सकता है।

#1 क्या WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर लेंगी हील टर्न?

Ad

बियांका ब्लेयर और जेड कार्गिल के बीच फ्यूड का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। WWE द्वारा बस ट्रिगर खींचने की देर है। Bash in Berlin में ये देखने को मिल सकता है। शो में एल्बा फायर और आईला डौन अपनी WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को ब्लेयर और कार्गिल के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

बियांका पहले कई बार हील टर्न के संकेत दे चुकी हैं। वो WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान कार्गिल के ऊपर पीछे से हमला कर सकती हैं। इस बड़े धोखे के बाद दोनों के बीच राइवलरी शुरू हो सकती है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications