WWE Bash in Berlin में क्यों नहीं दिखा Bloodline का जलवा? शो को मिस करने का कारण सामने आया 

WWE में बड़े ग्रुप के नजर नहीं आने का कारण आया सामने (Photos: WWE.com)
Bloodline का जलवा WWE Bash in Berlin में नहीं दिखा (Photos: WWE.com)

The Bloodline WWE Bash in Berlin 2024 absence reason revealed: द ब्लडलाइन (The Bloodline) को फैंस ने WWE बैश इन बर्लिन (Bash in Berlin 2024) में नहीं देखा था और उनकी कमी काफी ज्यादा खली थी। अब उनके नजर नहीं आने के पीछे का कारण सामने आया है। अफा अनोआ'ई 16 अगस्त 2024 को 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए थे। द वाइल्ड समोअंस नाम की टैग टीम का हिस्सा रहे अफा, रोमन रेंस के पिता सिका अनोआ'ई के साथ काम करते थे। सिका भी जून के महीने में दुनिया से गुजर गए थे।

Ad
Ad

द ब्लडलाइन को इसलिए इस सप्ताह Bash in Berlin 2024 में बुक नहीं किया गया था ताकि वह अफा के फ्यूनरल का हिस्सा बन सकें। इसके चलते ही उन्हें Bash in Berlin 2024 से पहले हुए SmackDown में एक वीडियो पैकेज में दिखाया गया था। इस खतरनाक ग्रुप को ब्लू ब्रांड के आखिरी एपिसोड में भी नहीं देखा गया था।

WWE SmackDown में कुछ समय पहले द ब्लडलाइन ने जीती थी टैग टीम चैंपियनशिप

WWE SmackDown के SummerSlam 2024 से पहले हुए एपिसोड में द ब्लडलाइन का मुकाबला DIY से हुआ था। यहां पर ब्लडलाइन के मेंबर्स जेकब फाटू और टामा टोंगा को जीत मिली थी और वह नए चैंपियंस बन गए थे। SmackDown के कुछ हफ्ते पहले हुए एपिसोड में सोलो ने जेकब से चैंपियनशिप दूसरे ब्लडलाइन मेंबर टांगा लोआ को देने के लिए कहा था। सोलो ने रोमन रेंस से उनके ग्रुप द ब्लडलाइन को कैप्चर कर लिया है।

आपको बता दें कि रोमन रेंस ने अपना टाइटल हारने के बाद WWE से ब्रेक लिया था और इसके बाद सोलो सिकोआ ने इसकी कमान अपने हाथ में ली थी। उन्होंने सबसे पहले जिमी उसो और फिर पॉल हेमन को बाहर का रास्ता दिखाया था। अब यह ग्रुप काफी ज्यादा खतरनाक हो गया है और उनके पास सिर्फ एक ही गोल्ड है। सोलो सिकोआ ने साफ कर दिया है कि उनकी नज़र अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पर है, जिसके लिए वो जल्द ही कोडी रोड्स को चैलेंज कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications