WWE में जनवरी 2018 से लेकर दिसंबर 2018 तक के सबसे शानदार लम्हें

<p>

साल 2018 WWE और प्रशंसकों के लिए मिला-जुला साल रहा है। हमें इस साल कई बड़ी अच्छी चीजें देखने को मिली हैं और कई बुरी भी। हर महीनें में हमने कुछ न कुछ ऐतिहासिक या फिर बड़ा देखा है।

आइये साल 2018 के हर महीने में हुई बड़ी चीजों पर एक बार फिर से नजर डालते हैं

#1 जनवरी 2018

<p>

साल 2018 के जनवरी महीने को एक-दो नहीं बल्कि कई सारी चीजों के लिए याद किया जाएगा। जनवरी के इन सभी पलों ने हमें भरोसा दिया कि साल 2018 धमाकेदार होने वाला है।

1. रॉ की 25वीं वर्षगांठ पर स्टीव ऑस्टिन, मिक फोली, जैरिको जैसे तमाम दिग्गजों का फिर से WWE स्क्रीन पर वापस दिखना।

2. ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पहले विमेंस रॉयल रंबल का आयोजन और असुका का विमेंस रॉयल रंबल जीतना।

3. रोंडा राउजी ने रॉयल रंबल के खत्म होने पर हैरानी भरी एंट्री की। उन्होंने बाकी विमेंस रैसलर्स को रैसलमेनिया का साइन दिखा कर चैलेंज किया।

4. तमाम कयासों के बावजूद रेंस की जगह नाकामुरा का रॉयल रंबल जीतना और एजे स्टाइल्स से ड्रीम मैच तय करना।


#2 फरवरी 2018

Enter caption

जनवरी महीनेे के आखिर में एक से बढ़कर एक बड़े पल देखनें के बाद फरवरी महीने में WWE दर्शकों को कई सारे बेहतरीन मैच देखने को मिले। एजे स्टाइल्स, केविन ओवेंस, डॉल्फ ज़िगलर, बैरन कॉर्बिन ने कई बार एक-दूसरे का सामना किया और शानदार मैच लड़े। फरवरी में हमें 4 सबसे बड़े पल देखने को मिले।

1. ब्रॉन स्ट्रोमैन का एलिमिनेशन चैंबर मैच में रिकॉर्ड 5 एलिमिनेशन्स करना।

2. विमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच का आयोजन। नाया जैक्स का पहले एलिमिनेशन चैंबर मैच में जीतना।

3. रोमन रेंस का ब्रॉन स्ट्रोमैन को पिन करके एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतना।

4. 19 फरवरी को हुए 7 मैन गौंटलेट मैच सैथ रॉलिंस का सीना और रोमन, दोनों को पिन करके एलिमिनेट करना।

#3 मार्च 2018

<p>

मार्च महीनेे में ज्यादातर हमेें रैसलमेनिया के बिल्ड अप देखने को मिले। फास्टलेन पे पर व्यू का भी आयोजन हुआ। मार्च 2018 के में हमें 2 बड़े पल देखने को मिले

1. डेनियल ब्रायन ने 2 साल बाद एक बार फिर से रिंग में वापस लौटने का एलान किया।

2. रैंडी ऑर्टन ने एक रोमांचक मैच में बॉबी रूड को हराकर US टाइटल अपने नाम किया।


#4 अप्रैल 2018

Ent

हर बार की तरह इस बार भी रैसलमेनिया पर खास लम्हें देेेखने को मिलेे।

अप्रैल के खास पल:

1. शार्लेट ने असुका की अनडिफिटेड स्ट्रीक को तोड़ा। यह 914 दिनों तक नहीं हारने के बाद असुका की पहली हार थी।

2. नाकामुरा ने एजे स्टाइल्स को लो ब्लो मारकर हील टर्न किया।

3. 50 रैसलर्स के ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैच व पीपीवी का आयोजन।

4. डेनियल ब्रायन ने वापसी के बाद का पहला मैच लड़ा। उन्होंने शेन मैकमैहन के साथ मिलकर ओवेंस और जेन को हराया।

5. रैसलमेनिया के बाद बॉबी लैश्ले और मैकइंटायर की रॉ पर वापसी।

6. सीना और अंडरटेकर के बीच पहला मैच हुआ, जिसमें टेकर ने एकतरफा तरीके से सीना को हराया।

#5 मई 2018

<p>

मई 2018 WWE के लिए लिए एक बुरा सपना ही साबित हुआ। नीरस दुश्मनियों ने TV रेटिंग्स गिरा दी। रॉ ने खासकर रेटिंग्स में बहुत ज्यादा गिरावट देखी।

मई 2018 के बड़े पल

1. रोमन रेंस और समोआ जो के बीच मेन इवेंट में हो रहे मैच से पहले ही काफी सारे दर्शक उठ कर चले गए।

2. रॉ की TV रेटिंग्स लगातार गिरती रही। यह 25 साल के सबसे कम रेटिंग्स के नजदीक पहुँच गयी थी। हालांकि स्मैकडाउन ने अच्छा काम किया।


#6 जून 2018

<p>

जून 2018 में हमेें मनी इन द बैंक पे पर व्यू में कई सारे बड़े पल देखने को मिले।

मई महीने के बड़े पल

1. जेम्स एलस्वर्थ की वापसी और कार्मेला का असुका के खिलाफ अप्रत्याशित टाइटल डिफेंस।

2. ब्रॉन स्ट्रोमैन और एलेक्सा ब्लिस का मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट जीतना।

3. ब्लिस का नाया जैक्स पर MITB कैश इन करके चैंपियन बनना।

#7 जुलाई 2018

<p>

जुलाई महीने के खास लम्हे-

1. एक्सट्रीम रूल्स पे पर व्यू में शिंस्के नाकामुरा ने जैफ हार्डी को लो ब्लो मारकर रिकॉर्ड 6 सेकेंड में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती।

2. इसी PPV में बी-टीम ने सबको हैरान करते हुए डिलीटर ऑफ वर्ल्ड्स को हराकर टैग टीम टाइटल्स अपने नाम किया।


#8 अगस्त 2018

<p>

अगस्त 2018 के बड़े पल

1. रोमन रेंस ने लगभग 26 महीनों के लम्बे इतंजार के बाद ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल टाइटल जीता।

2. रोंडा राउजी ने एलेक्सा ब्लिस को हराकर रॉ विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की।

3. शार्लेट फ्लेयर ने बैकी लिंच और कार्मेला को हारकर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीती। बैकी लिंच ने शार्लेट पर अपना हील टर्न लिया जो इस साल का एक बड़ा लम्हा था।

4. सैथ रॉलिंस ने ड्रू मैकइंटायर की दखल के बावजूद एक क्लासिक मैच में डॉल्फ ज़िगलर को हराकर IC टाइटल फिर से अपने नाम किया।

#9 सितम्बर 2018

<p>

सितम्बर 2018 के बड़े मोमेंट

1. ब्रॉक लैसनर ने UFC में चले जाने की अफवाहों के बीच ब्रॉन और रोमन के मैच के बीच दखल देकर एक बेहद ही चौंकाने वाली वापसी की।

2. बैकी लिंच ने शार्लेट फ्लेयर को हराकर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की।

3. रैंडी ऑर्टन ने जैफ हार्डी के साथ WWE का सम्भवतः अबतक का सबसे क्रूरता भरा मैच लड़ा।


#10 अक्टूबर 2018

Ente

अक्टूबर महीनेें के खास पल

1. स्मैकडाउन का 1000वां एपिसोड और बतिस्ता का ट्रिपल एच के साथ मैच टीज़ करना।

2. शॉन माइकल्स ने ट्रिपल एच के साथ मिलकर क्राउन ज्वेल PPV पर केन व अंडरटेकर की जोड़ी का सामना करने की घोषणा की।

3. ऑल-विमेंस PPV एवोल्यूशन का आयोजन। लीटा और ट्रिश स्ट्रेटस की रिंग में वापसी

4. ऑस्ट्रेलिया में सुपर शो डाउन का आयोजन हुआ, जिसमें अंडरटेकर और HHH का मैच हुआ।

5. रेंस की भावुक विदाई और डीन एम्ब्रोज का हील टर्न।

#11 नवम्बर 2018

<p>

नवम्बर 2018 के खास लम्हे

1. क्राउन ज्वेल PPV पर शेन मैकमैहन का वर्ल्ड कप जीतकर बेस्ट इन द वर्ल्ड बनना।

2. शॉन माइकल्स की 9 साल बाद वापसी और केन व टेकर के खिलाफ DX की जीत।

3. डेनियल ब्रायन का हील टर्न और स्टाइल्स को लो ब्लो मारकर WWE चैंपियन बनाना।

4. सर्वाइवर सीरीज में रॉ का स्मैकडाउन पर क्लीन स्वीप करना।


#12 दिसम्बर 2018

<p>

दिसम्बर 2018 के खास और बड़े पल

1. डीन एम्ब्रोज ने सैथ रॉलिंस को हराकर TLC में IC चैंपियनशिप अपने नाम की।

2. असुका ने रोंडा राउजी की मदद से बैकी लिंच और शार्लेट को लैडर मैच में हराकर स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप जीती।

3. रुसेव ने दो साल बाद नाकामुरा को हराकर अपनी तीसरी US चैंपियनशिप जीती।

4. रॉ की क्रिसमस पर 25 सालों में सबसे कम रेटिंग्स।

4. स्मैकडाउन पर विंस मैकमैहन ने एजे स्टाइल्स को थप्पड़ जड़ा और स्टाइल्स ने उनको मुक्का मार के ढेर कर दिया।

Quick Links

App download animated image Get the free App now