WWE Crown Jewel 2023 के आयोजन पर छाए खतरे के बादल, मैनेजमेंट के लिए बढ़ा सिर दर्द

..
WWE के सामने आई एक और बड़ी मुसीबत
WWE के सामने आई एक और बड़ी मुसीबत

WWE Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) के आयोजन में अब थोड़ा समय बचा हुआ है। शो के लिए कई मैचों का ऐलान किया जा चुका है। इसके कुछ ही दिन बाद कंपनी का चौथा सबसे बड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2023) 25 नवंबर को शिकागो में होगा। अब एक नई रिपोर्ट की मानें, तो इस हफ्ते के अंत में होने वाले स्पेशल इवेंट से पहले कंपनी को अनचाही दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

BWE की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि WWE में सभी इस बात से परेशान हैं कि Crown Jewel 2023 से पहले सऊदी के रियाद में बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है। ऐसा ही कुछ WrestleMania 37 में हुआ था जहां बारिश के कारण शो में थोड़ी देरी हुई थी। कुछ स्टार्स पानी के कारण रिंग में आते समय फिसले भी थे।

मौसम का हालचाल बताने वाली कुछ वेबसाइट्स की तरफ से भी कंपनी को निराशा का ही सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया है कि शो के दिन दोपहर को भारी बारिश हो सकती है, इसके साथ ही शाम को भी पानी गिरने की संभावना जताई गई है। फिलहाल सभी लोग मौसम के बदलने की उम्मीद लगा रहे हैं। मैनेजमेंट के लिए यह बड़ा सिर दर्द है।

क्या WWE Crown Jewel 2023 में Roman Reigns इस साल का अपना आखिरी मुकाबला लड़ेंगे ?

रोमन रेंस 4 नवंबर को सऊदी में होने वाले WWE Crown Jewel 2023 प्रीमियम लाइव इवेंट में एलए नाइट के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं। हाल ही में आई एक खबर पर सभी का ध्यान गया था, जिसमें बताया गया था कि रोमन रेंस सऊदी इवेंट में साल 2023 का अपना आखिरी मैच लड़ सकते हैं।

इसका मतलब साफ था कि रोमन रेंस WWE Survivor Series 2023 में नहीं दिखेंगे। हालांकि हाल ही में अपनी सटीक रिपोर्ट के लिए पहचाने जाने वाले Boozer 666 ने बताया है कि रेंस का WWE Survivor Series 2023 से दूर रहना स्थायी नहीं है। संभवतः WWE प्लान में बदलाव भी कर सकती है। ऐसा लग रहा है कि इस साल शिकागो में होने वाले मेगा इवेंट में ब्रांड vs ब्रांड मुकाबला देखने मिल सकता है।

Quick Links

App download animated image Get the free App now