SummerSlam के बाद हुई Raw में ब्रॉक लैसनर के ना आने की वजह सामने आई

Enter captio

कई लोग के दिमाग में ये सवाल है कि समरस्लैम के बाद हुई रॉ में ब्रॉक लैसनर मौजूद क्यों नहीं थे बल्कि उन्हें इसके लिए एटवर्टाइज किया गया था।PWInsider और कई रिपोर्ट ने लैसनर के शो में स्टेटस और वो कहां पर मौजूद थे, इसके बारे में खुलासा किया है।

Ad

कई लोगों को उम्मीद थी कि ब्रॉक लैसनर रॉ में आएंगे। रोमन रेंस से वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रीमैच मांगेंगे। लेकिन ब्रॉक लैसनर यहां नजर नहीं आए।

JUST ANNOUNCED: @WWE Universal Champion @BrockLesnar will appear LIVE in Brooklyn for Monday Night RAW on 8/20! pic.twitter.com/ySJN29RFan
— Barclays Center (@barclayscenter) July 16, 2018

PWInsider की रिपोर्ट के अनुसार,"समरस्लैम के बाद रॉ के लिए लैसनर को शिड्यूल किया गया था। लेकिन वो कहीं भी यहां नहीं दिखाई दिए। समरस्लैम में मैच के बाद वो घर चले गए थे। लैसनर कब WWE में एक्शन में नजर आएंगे इसके बारे में कुछ पता नहीं है। समरस्लैम के बाद हुई रॉ उनकी अंतिम रॉ थी। इसके बाद वो कंपनी में शिड्यूल नहीं किए गए है। उनका कॉन्ट्रैक्ट यहीं तक था।"

इस बात का कुछ पता नहीं है क्यों एडवर्टाइज करने के बाद भी ये हुआ नहीं। WWE ने शायद अपना माइंड बदल दिया हो कि लैसनर की जरूरत अब नहीं है। ये भी हो सकता है कि समरस्लैम से पहले विंस और लैसनर के बीच मीटिंग में लैसनर ने आने के लिए मना कर दिया हो।

कई लोगों का कहना है कि लैसनर की डील यहीं तक थी। लैसनर रॉ में नहीं आए थे। तो उम्मीद ये लगाई जा रही है कि एक अंतिम बार वो यहां नजर आएंगे। अफवाहें ये भी सामने आ रही है कि हैल इन ए सैल में रोमन रेंस अपना टाइटल लैसनर के खिलाफ डिफेंड कर सकते है। पॉल हेमन ने इस बात का जिक्र भी रॉ में किया था। हालांकि कर्ट एंगल ने मना कर दिया था। फिलहाल स्टैफनी ने कर्ट एंगल को छुट्टी पर भेज दिया है। तो बैरन कॉर्बिन इस मैच के लिए हां कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications