ब्रॉक लैसनर ने वापसी करने पर ना केवल अली को घायल किया बल्कि WWE के एक कैमरामैन भी ब्रॉक लैसनर की लापरवाही का शिकार हुए। यह हादसा लैसनर की एंट्री के दौरान हुआ था।
WWE के मनी इन द बैंक पे-पर-व्यू में ब्रॉक लैसनर ने अपनी वापसी कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। पे-पर-व्यू के अंत में लैसनर ने मनी इन द बैंक लैडर मैच में दखल देकर मनी इन द बैंक ब्रीफकेस जीता। लैसनर ने उस सीढ़ी( जिस पर अली बैठे थे) को गिराकर यह मैच जीता। लैसनर ने खुद ही सैमी ज़ेन की जगह यहां पर ले ली। सैमी जेन बैकस्टेज में घायल हो गए थे।
इस वापसी में लैसनर की लापरवाही भी साफ नज़र आ रही थी। लैसनर की वजह से अली का खून बहने लगा। खबरों के अनुसार यह घटना WWE कैमरों में क़ैद नहीं की गई है।
एक और घटना थी जो WWE के कैमरों में क़ैद कर ली गयी थी। जब लैसनर रैंप से नीचे दौड़ते हुए आ रहे थे, तब उन्होने एक सीढ़ी धकेली थी, जो WWE के कैमरामैन पर गिर गई थी।
![WWE à¤à¥ à¤à¤¾à¤¯à¤² à¤à¥à¤®à¥à¤°à¤¾à¤®à¥à¤¨ सà¥.-@VincentMichaels](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/18932-15583466404278-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/18932-15583466404278-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/18932-15583466404278-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/18932-15583466404278-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/18932-15583466404278-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/18932-15583466404278-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/18932-15583466404278-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/05/18932-15583466404278-800.jpg 1920w)
जहां तक बात है नए मिस्टर मनी इन द बैंक ब्रॉक लैसनर की तो काफ़ी बड़ी संभावना है कि वो इस हफ्ते की रॉ में भी आएंगे। एक बात तो निश्चित है कि ब्रॉक लैसनर अगले महीने के सुपर शोडाउन पे-पर-व्यू का हिस्सा होने वाले हैं। वहां शायद सैथ ऱॉलिंस के साथ ब्रॉक लैसनर का मुकाबला हो सकता है। वैसे अभी इस इवेंट के लिए काफी समय बचा हुआ है। खबरें ये भी आ रही है कि सुपर शोडाउन में लैसनर अपना ब्रीफकेस कैश इन करा सकते हैं। फिलहाल अब फैंस को WWE के अगले शो का इंतजार है। अब ये तय है कि लैसनर यहां जरूर मौजूद रहेंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।