WWE न्यूज: सैथ रॉलिंस ने ब्रॉक लैसनर का मजाक उड़ाया

Enter caption

रॉ के पिछले दो एपिसोड काफी खराब गए थे। लेकिन इस हफ्ते थोड़ा बहुत अच्छा रॉ का एपिसोड था। अगर इसमें सबसे ज्यादा क्रेडिट दिया जाए तो वो सैथ रॉलिंस हैं। फैंस तो अब सैथ रॉलिंस को यूनिवर्सल चैंपियन बनाने की मांग कर रहे हैं।

शो की शुरूआत सैथ रॉलिंस ने ही की और अंत भी शानदार किया। मेन इवेंट में बैरन कॉर्बिन और सैथ रॉलिंस के बीच टेबल, लैडर्स,चेयर्स मेैच हुआ। ये इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच था। सैथ रॉलिंस ने इसमें जीत हासिल की। काफी दिनों बाद मेन इवेंट में फैंस ने खड़े होकर चीयर किया।

लेकिन शो के ओपनिंग सैगमेंट में सैथ रॉलिंस ने सभी की धज्जियां उड़ा दी। खासतौर पर बैरन कॉर्बिन और ब्रॉक लैसनर की। पिछले दो हफ्ते से रॉ का एपिसोड कुछ शानदार नहीं था। और शायद ये सुपरस्टार्स को भी पता है। सैथ रॉलिंस ने सच्चाई बताते हुए इसका पूरा ठीकरा सैथ रॉलिंस के ऊपर फोड़ा। उन्होंने बैरन कॉर्बिन द्वारा लिए गए कुछ गलत फैसलों को गिनाया। साथ ही साथ ब्रॉक लैसनर को भी वो बीच में लाए। बैरन कॉर्बिन की वजह से लैसनर यूनिवर्सल चैंपियन क्राउन ज्वैल में बने थे। क्योंकि ब्रॉन स्ट्रोमैन के पीछे से बैरन ने हमला कर दिया था। सैथ रॉलिंस ने ये ही कहा। और उन्होंने ये भी कहा की रेटिंग और व्यूवऱशिप में जो कमी आई है उसकी वजह लैसनर भी हैं। क्योंकि वो यूनिवर्सल चैंपियन है और रॉ में नहीं आते हैं। इन्हीं कारणों से रेटिंग पूरी तरह नीचे आ गई हैं।

सैथ रॉलिंस ने टीएलसी से पहले लैसनर की भी बेइज्जती कर दी। शायद ये आगे स्टोरीलाइन बन सकती हैं। वैसे भी इन दोनों के मैच की मांग बहुत पहले से की जा रही है। सैथ रॉलिंस इस समय टॉप पर हैं। हो सकता है कि टीएलसी में सैथ रॉलिंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार जाएं और इसके बाद वो यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए जाएं।

WWE TLC से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, खबरें और प्रेडिक्शन यहां पढ़ें

Quick Links