पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वायरस के कारण हाहाकार मचा हुआ है। लेकिन डब्लू डब्लू ई (WWE) ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने सप्ताहिक शोज को प्रसारित करना जारी रखा है। इस समय सभी देशों ने ने बॉर्डर को बंद किया हुआ है। जिस वजह से कई बड़े WWE सुपरस्टार्स नजर नहीं आ रहे हैं। ये काफी अच्छी बात है कि बड़े सुपरस्टार्स के ना होने के बाद भी WWE का काम रूका नहीं है। यहां तक की WWE पीपीवी भी लगातार हो रहे हैं। साप्ताहिक शो और पीपीवी के अलावा डब्लू डब्लू ई (WWE) लाइव प्रोग्राम में कई टूर भी शामिल होते हैं, जहां सुपरस्टार्स जाकर प्रमोशन करते हैं। WWE के टूर हर साल लगते रहते हैं। USA के अलावा भी कई जगह WWE के लाइव इवेंट होते रहते हैं। ये भी पढ़ें: WWE बैकलैश पीपीवी इतिहास के 5 सबसे यादगार पलWWE ने जापान में होने वाला लाइव इवेंट कैंसल कियाजुलाई में WWE का जापान का टूर है। 2 जुलाई से 4 जुलाई तक WWE सुपरस्टार्स को जापान में जाकर प्रदर्शन करना है। लेकिन कोरोना वायरस के कारण अब इस प्लान को कैंसल कर दिया गया है। WWE ने टिकट वापसी का ऐलान भी कर दिया है। हालांकि ये बुरी खबर फैंस के लिए है। इस साल इस तरह से कई प्लान WWE के कैंसल हो चुके हैं। ये पहली बार नहीं हुआ है। इस साल अप्रैल में WWE का आस्ट्रेलिया दौरा था लेकिन वो भी इस महामारी के कारण कैंसल करना पड़ा था। ANNOUNCEMENT: @TEGDAINTY is currently working to secure new return dates for @WWE LIVE Australia. The Superstars of #WWERaw can’t wait to get back to Melbourne & Sydney! https://t.co/wr8vAUiB4E #WWEAustralia pic.twitter.com/amjMXvWefI— WWE Australia (@WWEAustralia) April 28, 2020WWE को अगस्त की शुरूआत में रॉ के तीन शो आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में करने हैं। अब ये टूर भी और शो भी अब इस महामारी की वजह से कैंसल करना पड़ा है। WWE के अलावा पूरी दुनिया इस समय काफी परेशान कोरोना वायरस के कारण है। सभी लोग इसका खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। जब ये बीमारी खत्म हो जाएगी तो इसके बाद लाइव क्राउड भी एरीना में वापस आ जाएगा और इसके बाद WWE आगे के शोज का प्लान करेगी। इस साल मार्च के बाद से WWE के सभी शो बिना फैंंस के हो रहे हैं। इस वजह से काफी नुकसान भी कंपनी को हुआ है। WWE ने एक महीने पहले इस वजह से कई सुपरस्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया। अब WWE भी फैंस का इंतजार कर रहा है और जब सब सही हो जाएगा तो फिर लाइव इवेंट WWE के शुरू होने लग जाएंगे।ये भी पढ़ें: 5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जो अपना मोमेंटम खो चुके हैं