John Cena Makes Fun of R-Truth: WWE चैंपियन जॉन सीना (John Cena) इस समय बतौर हील दिखाई दे रहे हैं। अब उनका सामना आर-ट्रुथ (R-Truth) से Saturday Night's Main Event में देखने को मिलने वाला है। यह मैच एकदम तगड़ा रह सकता है। आर-ट्रुथ के फेवरेट स्टार जॉन सीना हैं और अब वो उनसे ही लड़ने वाले हैं। सीना ने हाल ही में अपने सबसे बड़े फैन ट्रुथ को लेकर बड़ा बयान दिया।
जॉन सीना के इंटरव्यू की एक हालिया क्लिप सामने आई है। इसमें किसी ने उनसे आर-ट्रुथ के बारे में पूछा, क्योंकि वो सीना को अपने बचपन का फेवरेट स्टार मानते हैं। जॉन सीना ने इसपर सटीक जवाब दिया और हील की तरह बात करते हुए आर-ट्रुथ का मजाक उड़ाया। उन्होंने बताया कि ट्रुथ की उम्र उनसे भी ज्यादा है। उन्होंने कहा,
"आखिर मैं आर-ट्रुथ का बचपन का हीरो कैसे हो सकता हूं, जबकि वो 150 साल के हैं? इसका कोई मतलब नहीं बनता।"
आप नीचे जॉन सीना के इंटरव्यू की क्लिप देख सकते हैं:
आर-ट्रुथ 53 साल के हैं और अभी भी रेसलिंग कर रहे हैं। वो अपने मजाकिया कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं। जॉन सीना 48 साल के हैं। ट्रुथ असल में जॉन से 5 साल बड़े हैं लेकिन फिर भी वो सीना को अपने बचपन का हीरो बताते हैं। वो फैंस को हंसाने के लिए ऐसा बोलते हैं।
WWE Saturday Night's Main Event के लिए जॉन सीना vs आर-ट्रुथ मैच कैसे बुक हुआ?
जॉन सीना और आर-ट्रुथ के बीच रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। हालांकि, हील टर्न के बाद से सीना का ट्रुथ के लिए बर्ताव बदल गया है। WWE Backlash 2025 में जॉन सीना को आर-ट्रुथ के दखल के चलते रैंडी ऑर्टन पर जीत मिल गई थी। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रुथ ने जॉन से बात की। हालांकि, सीना ने पूर्व 24/7 चैंपियन को टेबल पर पटकते हुए चौंका दिया।
आर-ट्रुथ और उनके फैंस को शायद ही यह चीज पसंद आई होगी। SmackDown के आखिरी एपिसोड में आर-ट्रुथ का इंटरव्यू देखने को मिला था। इसी बीच उन्होंने सीना की तारीफ की और बताया कि वो अब बदल चुके हैं। इसी बीच ट्रुथ ने कहा कि वो पुराने जॉन सीना को वापस लाने के लिए उनसे WWE Saturday Night's Main Event में लड़ेंगे। देखना होगा कि अब यह मैच कौन जीतेगा।