Money in the Bank पीपीवी के लिए WWE चैंपियनशिप मैच हुआ तय

पिछले हफ्ते मैकइंटायर के ऊपर मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस ने हमला किया था। और यहां से पता चल गया था कि आगे जाकर इन दोनों के बीच बड़ी फ्यूड होने वाली है। इस हफ्ते रॉ में मैकइंटायर ने अपने एक्शन से सैथ ऱॉलिंस को डराया और धमकी दे डाली। मैकइंटायर ने मनी इन द बैंक पीपीवी में WWE चैंंपियनशिप मैच के लिए सैथ रॉलिंस को चैलेंज किया। बाद में शो के दौरान सैथ रॉलिंस ने इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें:Raw के ऐतिहासिक एपिसोड और पूर्व चैंंपियन के जानलेवा हमले के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया

बाद में WWE ने भी इस मैच को ऑफिशियल कर दिया। मनी इन द बैंक पीपीवी में सैथ रॉलिंस और मैकइंटायर के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा।

सैथ रॉलिंस ने चैलेंज तो स्वीकार किया ही, साथ ही साथ ये बताया कि दोनों ने किस तरह काम किया है। सैथ ऱॉलिंस ने साफ कह दिया है कि वो मैकइंटायर को हराकर मनी इऩ द बैंक में नए WWE चैंंपियन बनेंगे। कुछ ही दिनों बाद मनी इन द बैंक पीपीवी होने वाला है। अब ये बड़ा मैच तय हो गया है। रेसलमेनिया में ब्रॉक लैसनर को हराकर मैकइंटायर ने ये चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अब लैसनर के बाद उनका बड़ा मैच मनी इऩ द बैंक पीपीवी में होगा। सैथ रॉलिंस इस समय हील के कैरेक्टर में है। और रेड ब्रांड के वो सबसे बड़े हील इस समय है। फैंस भी उऩके कैरेक्टर को पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ये मैच जबरदस्त होने की उम्मीद है।

इस पीपीवी को ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में इस मैच का बिल्डअप भी शानदार हो रहा है। सैथ रॉलिंस ने इसकी शुरूआत की थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं