WWE Clash of Champions 2020: 3 बड़े हील और 2 बेबीफेस टर्न जो शो में देखने को मिल सकते हैं

WWE
WWE

2- सेड्रिक एलेक्जेंडर एक बार फिर बेबीफेस बन जाएं

क्लैश ऑफ चैंपियंस में बॉबी लैश्ले और अपोलो क्रूज के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच देखने को मिलने वाला है। यहां सेड्रिक एलेक्जेंडर की ओर से एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिल सकता है।

वो यहां हर्ट बिजनेस को धोखा देकर अपोलो की चैंपियन बनने में मदद कर सकते हैं। बाद में सेड्रिक बता सकते हैं कि हर्ट बिजनेस में शामिल होना असल में उनका एक प्लान था। सेड्रिक को इससे फैंस का जबरदस्त सपोर्ट मिलेगा।

1- एडम पियर्स हील टर्न लें और रेट्रीब्यूशन के सदस्य बन जाएं

एडम पियर्स इस समय Raw और SmackDown में अथॉरिटी फिगर के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में WWE उन्हें और अच्छे से उपयोग कर सकता है। हर्ट बिजनेस को सफलता मिली क्योंकि उनके पास MVP के रूप में माइक पर एक अच्छा सदस्य है।

अगर रेट्रीब्यूशन को सफलता चाहिए तो उन्हें एक अच्छे लीडर की जरूरत होगी। क्लैश ऑफ चैंपियंस में वो सदस्य सामने आ सकता है। एडम पियर्स इसके साथ ही हील बनकर ग्रुप को सफल बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जो शायद फिर कभी WWE चैंपियन नहीं बन पाएंगे

Quick Links