WWE न्यूज़: WWE ने Crown Jewel इवेंट के वेन्यू को लेकर बड़ा खुलासा किया

Enter caption

पिछले करीब 2 हफ्तों से इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि क्राउन ज्वेल इवेंट सऊदी अरब में होगा या नहीं। लेकिन अब WWE द्वारा इससे पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी द्वारा बताया गया है कि सऊदी अरब में ही क्राउन ज्वेल इवेंट तय समय के अनुसार होगा।

Ad

WWE ने अपनी तीसरी तिमाही के आर्थिक नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए क्राउन ज्वेल इवेंट को लेकर बयान दिया। WWE का कहना था कि वो शो को लेकर उनके मन में भी दुविधा बनी हुई थी और वो कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के हिसाब से ही चलेंगे।

"WWE मिडल ईस्ट में पिछले 20 सालों से काम कर रही है। हमने वहां पर अपना काफी बड़ा फैन बेस बना लिया है। अमेरिका की बाकी कंपनियां भी सऊदी अरब में अपना काम जारी रखे हुए है। WWE ने भी तय किया है कि हम कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से चलेंगे और इवेंट सऊदी अरब में ही होगा।"

दरअसल अमेरिका के जाने-माने अखबार 'द वॉशिंगटन पोस्ट' के सऊदी पत्रकार और लेखक जमाल खशोजी 2 अक्टूबर से लापता थे। सऊदी अरब के निवासी जमाल अमेरिका के अखबार में कॉलम लिखा करते थे। बाद में पता चला कि उनका मर्डर हो गया है। जिसके बाद राजनीतिक संकट वहां पर आ गया है। अमेरिकी सरकार ने सऊदी अरब पर इस हत्या को अंजाम देने का कथित आरोप लगाया।

जमाल खशोजी की मौत की खबर आने के बाद राजनीतिक हलको में WWE पर दबाव बनाने की कोशिश की। विंस मैकमैहन की पत्नी लिंड मैकमैहन, डॉनल्ड ट्रंप की कैबिनेट का हिस्सा हैं इस वजह से WWE पर शो रद्द करने का दबाव बनाया गया। अब WWE ने एलान कर दिया है कि शो पहले से तय कार्यक्रम के हिसाब से ही होगा।

WWE Crown Jewel इवेंट 2 नवंबर को सऊदी अरब के रियाद शहर के किंग साउद यूनिवर्सिटी स्टेडियम में होगा।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications