साल 2017 में अंतिम बार WWE रिंग में ईवा मैरी(Eva Marie) नजर आईं थीं। अब चार साल बाद उनकी वापसी का ऐलान कर दिया गया है। इस हफ्ते WWE रॉ(Raw) के एपिसोड मेंईवा मैरी की वापसी के बारे बता दिया गया है। मैरी की वापसी के बारे में कई बातें पिछले कुछ समय से सामने आ रही थी। WWE यूनिवर्स से ईवा ने अपने अटेंशन के बारे में पूछा। ईवा मैरी का लुक काफी शानदार लग रहा है और रिंग में वापसी के लिए वो पूरी तरह अब तैयार है।यह भी पढ़ें:"WWE में लैसनर, अंडरटेकर, पंक और स्टीव ऑस्टिन से बेहतर रोमन रेंस हैं और उनकी महानता को कोई नहीं छू सकता"WWE Raw में हुआ बड़ा ऐलानईवा मैरी की वापसी तो अब तय है लेकिन देखने वाली बात ये होगी कि उनकी बुकिंग कैसे की जाएगी। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि WWE में उनका दूसरा रन अब सही रहेगा।यह भी पढ़ें:रोमन रेंस को दिग्गजों से बताया गया बेहतर, मौजूदा चैंपियन की हुई बेइज्जती, फेमस सुपरस्टार ने WWE को कहा अलविदा?Does @natalieevamarie have your attention now? #WWERaw pic.twitter.com/qzhikJwfFa— WWE (@WWE) May 4, 2021ईवा मैरी साल 2013 में WWE में आईँ थी और वो 2017 तक यहां रहीं। साल 2013 में ईवा मैरी डिवा सर्च की वो विजेता रही थी। साल 2015 में NXT जाने से पहले दो साल वो मेन रोस्टर में नजर आईँ थी। NXT में काफी सफलता मैरी को मिली हालांकि वो चैंपियन नहीं बन पाईं थी।WWE में अब विमेंस डिवीजन को काफी पुश दिया जा रहा है। पिछले कुछ सालों से कई विमेंस सुपरस्टार्स ने काफी अच्छा काम किया है। इस समय ईवा मैरी अगर वापसी करती हैं तो फिर उन्हें काफी फायदा होगा। फैंस के बीच मैरी की फैन फॉलोविंग भी काफी शानदार है और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि उनका दूसरा रन जबरदस्त रहेगा।यह भी पढ़ें:WWE Raw में लंबे समय बाद होगी ग्रैंड स्लैम चैंपियन की वापसी, फेमस सुपरस्टार ने निशाना साधते हुए की बेइज्जतीPhotos from Eva Marie VS Bayley tonight at Full Sail! #AllRedEverything #FutureChampion pic.twitter.com/lXGUIiM5TK— hunter (@hunterkprater) November 20, 2015WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।