WWE ठंडरडोम ने जबरदस्त काम किया है। WWE ने इसे लाकर बहुत ही प्रसिद्धि हासिल की। लॉकडाउन के दौरान इस चीज को लाकर WWE ने अपने फैंस को अच्छा गिफ्ट दिया था। एमवे सेंटर में इसे पहले से स्थापित किया गया था। वहीं से अभी तक WWE के सभी शोज हो रहे हैं।यह भी पढ़ें: 6 सुपरस्टार्स जिन्होंने Survivor Series में डेब्यू करते हुए अपने करियर की शुरुआत कीWWE ने किया बड़ा ऐलानअब WWE ठंडरडोम को एमवे सेंटर से अलग जगह मूव किया जा रहा है। ठंडरडोम को टैम्पा बे के ट्रॉपिकाना फील्ड में मूव कर दिया गया है। इस बात की अफवाहें पिछले कुछ समय से आ रही था कि ऐसा होने वाला है लेकिन बात कंफर्म नहीं हुई थी। अब इसका फैसला आ गया है। फॉक्स स्पोर्ट्स ने इस बात को कंफर्म किया है कि 11 दिसंबर को होने वाले स्मैकडाउन के एपिसोड से इसे मूव किया जाएगा। यानि की ये स्मैकडाउन का एपिसोड अब ट्रॉपिकाना फील्ड से होगा।Breaking: @WWE will bring its world-class viewing experience, WWE #ThunderDome, to @TheTrop in Tampa Bay as it begins a new residency starting with #SmackDown on Friday, December 11 at 8 PM ET on @FOXSports. pic.twitter.com/Jv3mvtvFBo— WWE Public Relations (@WWEPR) November 19, 2020WWE द्वारा ट्रॉपिकाना फील्ड में इसे मूव करने का कारण ये भी है कि दिसंबर में NBA सीजन की शुरूआत हो रही है। जब सीजन की शुरूआत होगी तो फिर एमवे सेंटर इससे प्रभावित हो सकता है।अब ये बात तय हो गई है कि रॉ और स्मैकडाउन के शोज 11 दिसंबर से ट्रॉपिकाना फील्ड से प्रसारित होंगे। इसके अलावा जो भी पीपीवी होंगे वो भी यहीं से होंगे। अभी के हालात के हिसाब से अगले साल अप्रैल तक ये निर्णय लिया गया है।ये भी पढ़ें: WWE के 5 मुकाबले जिनमें रैंडी ऑर्टन को हार मिलनी चाहिए थीWWE ठंडरडोम जब से आया है तब से ये एमवे सेंटर में ही था। लेकिन अब इसके लिए बड़ा फैसला लिया गया है। कई समय से इस बारे में चर्चा की जा रही थी। हाल ही में विंस मैकमैहन ने भी एक इंटरव्यू में इसके बारे में बात की थी। उस समय ही लग गया था कि जल्द ही इसे मूव कर दिया जाएगा। WWE का अगला बड़ा पीपीवी सर्वाइवर सीरीज है। ये एमवे सेंटर से ही होगा। इसके बाद रॉ और स्मैकडाउन के कुछ एपिसोड भी यहीं से होंगे। लेकिन 11 दिसंबर को होने वाला स्मैकडाउन का एपिसोड ट्रॉपिकाना फील्ड से होगा। WWE ने इसकी तैयारी अभी से कर दी है। क्योंकि इस चीज को मूव करने में काफी समय लगता है।ये भी पढ़ें:- WWE Survivor Series में कई देशों के सुपरस्टार्स लेंगे हिस्सा: रोमन रेंस समेत आपके पसंदीदा सुपरस्टार्स किस देश के हैं?