WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 की शुरूआत ऐज (Edge) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के मैच से हुई। दोनों के बीच जबरदस्त Hell in a Cell मैच हुआ। ये मैच बहुत ही शानदार रहा। दोनों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन इस मैच में किया। बहुत लंबा ये मैच हुआ और किसी ने हार नहीं मानी। ऐज ने मैच के अंत में अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और रॉलिंस के ऊपर बड़ी ऐतिहासिक जीत हासिल की।WWE@WWE🔥 Instant classic 🔥@EdgeRatedR takes down @WWERollins at #WWECrownJewel! #HIAC10:14 AM · Oct 21, 20212111473🔥 Instant classic 🔥@EdgeRatedR takes down @WWERollins at #WWECrownJewel! #HIAC https://t.co/3mk8vbv6w1WWE Crown Jewel 2021 में ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच हुआ धमाकेदार मैचऐज और रॉलिंस ने शुरूआत से ही एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया था। ऐज ने काफी दबदबा शुरूआत में बनाया। ऐज ने चेयर और स्टील रॉड से रॉलिंस के ऊपर हमला कर दिया था। सऊदी अरब के फैंस इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स का काफी मनोबल बढ़ा रहे हैं। रॉलिंस ने चेयर से कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन ऐज ने लगातार उन्हें सबमिशन मूव में फंसाने की कोशिश कीWWE@WWE😱👀#WWECrownJewel #HIAC @WWERollins @EdgeRatedR9:54 AM · Oct 21, 2021478100😱👀#WWECrownJewel #HIAC @WWERollins @EdgeRatedR https://t.co/Je3vR67zF0सैथ रॉलिंस ने स्टील रॉड से ऐज की आंख पर भी हमला किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। ऐज ने अपने अनुभव का पूरा फायदा इस मैच में उठाया। वैसे इस मैच में दोनों सुपरस्टार्स ने काफी हथियारों का इस्तेमाल किया। रॉलिंस ने कई बार ऐज को कवर किया लेकिन ऐज बच गए। ऐज ने एक काम अच्छा किया कि रॉलिंस को चतुराई से टेबल के ऊपर गिरा दिया था। रॉलिंस इस दौरान रिंगसाइड में बहुत बुरी हालत में गिर चुके थे। ऐज ने इसके बाद कवर भी किया लेकिन रॉलिंस ने किकआउट कर लिया था।ऐज ने स्टील स्टेप का इस्तेमाल भी मैच में किया। रॉलिंस को जबरदस्त अंदाज में ऐज ने स्टील स्टेप पर पटक दिया था। इसके बाद चेयर से भी ऐज ने हमला किया। इस दौरान लगा था कि रॉलिंस ये मैच हार जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोनों सुपरस्टार्स ने अपने-अपने फिनिशिंग मूव का कई बार इस्तेमाल किया लेकिन हार किसी ने भी स्वीकार नहीं की। रॉलिंस ने लैडर से टेबल पर बुरी तरह ऐज को पटक दिया था लेकिन फिर भी ऐज ने किकआउट कर लिया। ये देखकर रॉलिंस भी चौंक गए थे।मैच का अंत काफी जबरदस्त रहा। रॉलिंस ने लगातार सुपरकिक ऐज को मारने शुरू कर दिए थे। इस दौरान रॉलिंस ने ऐज की गर्दन पर भी हमला किया। रॉलिंस ने इसके बाद अपने पांव पर जंजरी बांध दी। रॉलिंस ने फिर से सुपरकिक ऐज की गर्दन पर मार दी। इसके बाद रॉलिंस ने ऐज की गर्दन को स्टील चेयर पर रखा लेकिन ऐज ने चेयर से ही लो ब्लो रॉलिंस को दे दिया। इसका फायदा ऐज ने उठाया और दो सुपरकिक रॉलिंस को मार दी। ऐज ने इसके बाद रॉलिंस को सबमिशन में फंसा लिया था। ऐज ने अपने ही अंदाज में कर्ब स्टॉम्प रॉलिंस को मारा और मैच जीत लिया। ऐज ने बहुत बड़ी जीत इस बार रॉलिंस के खिलाफ हासिल की। ऐज ने इस बार दिखा दिया कि वो रिंग में क्या कर सकते हैं।