3 बड़ी गलतियां जो WWE Crown Jewel 2023 में नहीं होनी चाहिए 

WWE Crown Jewel में गलतियां करने से बचना चाहिए
WWE Crown Jewel में गलतियां करने से बचना चाहिए

Crown Jewel: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2023 धीरे-धीरे काफी करीब आता जा रहा है। इस साल Crown Jewel का आयोजन 4 नवंबर को होने जा रहा है। WWE सऊदी अरब में होने जा रहे इस इवेंट के लिए कुछ धमाकेदार मैचों का ऐलान कर चुकी है।

यही कारण है कि Crown Jewel बेहतरीन शो साबित हो सकता है। हालांकि, अगर इस इवेंट में कुछ गलतियां होती हैं तो यह शो देखने का मजा किरकिरा हो सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी गलतियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE Crown Jewel 2023 में नहीं होनी चाहिए।

3- WWE Crown Jewel 2023 में एक भी टाइटल चेंज देखने को नहीं मिलना

WWE ने इस साल Crown Jewel के लिए अभी तक कुल 5 मुकाबलों का ऐलान किया है। इनमें से 4 टाइटल मैच होने वाले हैं। यही कारण है कि सऊदी अरब में होने जा रहे इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कम-से-कम एक मैच में टाइटल चेंज कराने का मतलब बनता है।

देखा जाए तो टाइटल चेंज होने की वजह से किसी प्रीमियम लाइव इवेंट को देखने का मजा दोगुना हो जाता है। यही नहीं, इस चीज़ की रेसलिंग की दुनिया में काफी चर्चा भी की जाती है। यही कारण है कि अगर WWE Crown Jewel में एक भी टाइटल चेंज नहीं कराती है तो यह बहुत बड़ी गलती होगी।

2- WWE Crown Jewel 2023 में Cody Rhodes की हार

कोडी रोड्स को Crown Jewel 2023 में जजमेंट डे मेंबर डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ना हैं। इस हफ्ते Raw में डेमियन और कोडी के बीच दुश्मनी आगे बढ़ाते हुए इस मुकाबले को ऑफिशियल किया गया था। अमेरिकन नाइटमेयर इस वक्त WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बन चुके हैं और उनके लिए डेमियन को हराना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

हालांकि, Crown Jewel में होने जा रहे इस मुकाबले में जजमेंट डे के दखल की संभावना लग रही है। इस स्थिति में डेमियन प्रीस्ट को कोडी रोड्स को हराने में आसानी हो जाएगी। देखा जाए तो कोडी को रोमन रेंस की बादशाहत खत्म करने वाले सुपरस्टार के रूप में देखा जा रहा है। यही कारण है कि ट्राइबल चीफ के खिलाफ बड़े टाइटल मुकाबले से पहले रोड्स को सिंगल्स मैचों में हार देना सही नहीं रहेगा इसलिए WWE को Crown Jewel में उन्हें जीत के लिए बुक करना चाहिए।

1- WWE Crown Jewel में Roman Reigns vs LA Knight मैच का विवादित अंत

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के मैच का नतीजा हमेशा विवादों के घेरे में आ जाता है और फैंस को रोमन के मैच का अंत शायद ही कभी पसंद आता है। अब रोमन रेंस को Crown Jewel 2023 में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में एलए नाइट का सामना करना है। ऐसा लग रहा है कि नाइट इस मुकाबले में रेंस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

देखा जाए तो ट्राइबल चीफ अपने अधिकतर मैच जीतने के लिए ब्लडलाइन का सहारा लेते हैं और SummerSlam 2023 में अपने लड़े अपने आखिरी मैच में भी उन्होंने इसी तरह जीत हासिल की थी। अब WWE को रोमन रेंस के मैचों का इस तरह अंत करना बंद कर देना चाहिए। अगर Crown Jewel में रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच फेयर मैच होता है तो यह देखना मजेदार होगा कि रोमन इस मुकाबले में नाइट को किस प्रकार हरा पाते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now