WWE Crown Jewel 2023 के जबरदस्त सेट का वीडियो हुआ लुक, देखिए स्टेज की एक झलक 

..
Crown Jewel 2023 का सेटअप हुआ लीक
WWE Crown Jewel 2023 में देखने को मिलेगा जबरदस्त एक्शन

Crown Jewel: WWE सऊदी अरब में पिछले कई सालों से लगातार बड़े शोज़ का आयोजन कर रही है। 4 नवंबर को होने वाला क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट कंपनी का सऊदी में साल 2023 का दूसरा शो है। हाल ही में Crown Jewel 2023 के सेट के कुछ वीडियो लीक हुए हैं।

आपको बता दें कि WWE ने Crown Jewel 2023 से पहले मई में ही Night of Champions प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन किया था, जोकि काफी सफल रहा था। अब सभी की नज़र Crown Jewel इवेंट के ऊपर है, जहां कुछ ही घंटों बाद WWE के कई टॉप स्टार्स इन-रिंग एक्शन में दिखाई देंगे।

हाल ही में Crown Jewel के लिए बनाए गए सेट से जुड़े कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में एरीना की झलक दिखाई गई है। WWE ने अपनी पारंपरिक चीजों को वैसा ही रखा है जैसे हर शो में रखा जाता है।

कंपनी ने एंट्रेंस स्टेज में एक बड़ी स्क्रीन को टाइट्रॉन के साथ सेट किया है। सेट में एक चीज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक हीरे के आकार की चीज रिंग के ऊपर लटकी हुई प्रतीत हो रही हैं। चार पिलर से घिरा यह ज्वेल बहुत ही अद्भुत लग रहा है।

आइए जानते हैं WWE Crown Jewel 2023 में होने वाले मैचों के बारे में

Crown Jewel 2023 के लिए में 8 मैचों का ऐलान किया गया है, जिसमें 5 चैंपियनशिप मैच शामिल है। इसके अलावा ग्रेसन वॉलर अपना शो होस्ट करते हुए दिख सकते हैं। हाल ही में प्री शो के लिए सैमी ज़ेन और जेडी मैकडॉना का मुकाबला बुक किया गया था। सैथ रॉलिंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना और ब्लडलाइन मेंबर सोलो सिकोआ पहली बार आमने सामने होंगे। रिया रिप्ली फैटल 5वे मैच में अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करने वाली हैं।

यूएस चैंपियनशिप मैच में रे मिस्टीरियो और लोगन पॉल आमने सामने होंगे। इयो स्काई और बियांका ब्लेयर का मुकाबला WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए होगा। जजमेंट डे मेंबर डेमियन प्रीस्ट, कोडी रोड्स से भिड़ने वाले हैं। शो का मुख्य आकर्षण रोमन रेंस होंगे जो मेन इवेंट में एलए नाइट के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे।

Quick Links

App download animated image Get the free App now