सऊदी अरब में 2 नवंबर को होने वाले क्राउन ज्वैल पीपीवी में अब बस 2 हफ्तों का समय बाकी रह गया है। WWE इस इवेंट को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। इस इवेंट के लिए WWE ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मुकाबले को बुक किया है, जिसमें रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रॉक लैसनर नज़र आएंगे।
इसके अलावा इस इवेंट के लिए WWE ने पहली बार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की घोषणा की है जिसमें 8 सुपरस्टार्स वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए मुकाबला करते नज़र आएंगे। इसके अलावा एजे स्टाइल्स और डेनियल ब्रायन के बीच WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा।
बात करें अगर यूनिवर्सल टाइटल की तो यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोमन रेंस टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव कर पाते हैं या फिर लैसनर एक बार फिर टाइटल जीतते हैं या फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन पहली बार यूनिवर्सल चैंपियन बनते हैं। हमारे ख्याल से यहां पर ब्रॉन स्ट्रोमैन को यूनिवर्सल टाइटल जीतना चाहिए और इसके पीछे कई कारण हैं।
इसी कड़ी में हम बात करेंगे उन 3 कारणों की जो यह बताते हैं कि ब्रॉन स्ट्रोमैन को क्राउन ज्वैल इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियन बनना चाहिए।
#क्लीन पिनफाल स्ट्रोमैन के करेक्टर को खत्म कर देगी
![Strowman is pinned for the first time at WWE Fastlane in 2017](https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/04/romanpins-1493141823-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/04/romanpins-1493141823-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/04/romanpins-1493141823-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/04/romanpins-1493141823-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/04/romanpins-1493141823-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/04/romanpins-1493141823-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/04/romanpins-1493141823-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/04/romanpins-1493141823-800.jpg 1920w)
फैंस सोच रहे होंगे कि ट्रिपल थ्रैट मुकाबले में रोमन रेंस जीत हासिल कर एक बार फिर यूनिवर्सल टाइटल का सफलतापूर्वक बचाव करेंगे लेकिन हम इस बात से सहमत नहीं हैं। स्ट्रोमैन जो कि रोमन रेंस और स्ट्रोमैन से कई बार हार का सामना कर चुके हैं ऐसे में एक और हार उनके करेक्टर को खत्म कर देगी।
अगर रोमन रेंस यहां टाइटल का बचाव करते हैं तो निश्चित रूप से वह स्ट्रोमैन को पिन करते नज़र आएंगे जो कि स्ट्रोमैन के लिए बिल्कुल सही नहीं होगा। इससे WWE द्वारा ब्रॉन स्ट्रोमैन को अब तक दी गई पुश बेकार हो जाएगी।
#यूनिवर्सल टाइटल जीतकर सुर्खियों में आ जाएंगे ब्रॉन स्ट्रौमैन
![Image result for braun strowman holding universal title](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f667a-15400806844396-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f667a-15400806844396-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f667a-15400806844396-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f667a-15400806844396-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f667a-15400806844396-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f667a-15400806844396-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f667a-15400806844396-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/f667a-15400806844396-800.jpg 1920w)
ब्रॉन स्ट्रोमैन की अगर पिछले एक साल की परफॉर्मेंस पर नज़र डाली जाए तो यह पता चलता है कि वह कितने शानदार रहे हैं। बावजूद इसके ब्रॉन स्ट्रोमैन अभी तक यूनिवर्सल टाइटल जीत नहीं पाए हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन कई बार टाइटल के लिए मुकाबले में शामिल हुए हैं लेकिन इसमें वह सफल नहीं हुए हैं।
क्राउल ज्वैल में स्ट्रोमैन को जरूर जीत हासिल करनी चाहिए। इससे ना केवल वह सुर्खियों में आ जाएंगे बल्कि वह टॉप स्थान पर आने के लिए भी एक कदम बढ़ाएंगे। ब्रॉन स्ट्रोमैन को लंबे समय से इस तरह के बिग पुश की जरूरत है।
इसके अलावा रोमन रेंस द शील्ड के रूप में नज़र आ रहे हैं वहीं लैसनर पॉर्ट टाइमर रैसलर के रूप में, ऐसे में टाइटल को नुकसान हो रहा है। हमारे ख्याल से ब्रॉन स्ट्रोमैन वर्तमान में यूनिवर्सल टाइटल के सबसे बड़े हकदार हैं।
#रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर की स्टोरीलाइन का अंत
![Related image](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/5ad8a-15400948309606-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/5ad8a-15400948309606-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/5ad8a-15400948309606-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/5ad8a-15400948309606-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/5ad8a-15400948309606-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/5ad8a-15400948309606-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/5ad8a-15400948309606-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/10/5ad8a-15400948309606-800.jpg 1920w)
एक हील के रूप में होने के बावजूद भी अगर ब्रॉन स्ट्रोमैन यूनिवर्सल चैंपियन बनते हैं तो यह WWE यूनिवर्स के लिए शानदार बात होगी। WWE इवेंट के हिसाब से देखा जाए तो तीनों सुपरस्टार्स में ब्रॉन स्ट्रोमैन सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।
ब्रॉक लैसनर को फैंस द्वारा कम पंसद करने का एक कारण उनका पार्ट टाइमर के रूप में होना है। वहीं रोमन रेंस को कुछ फैंस इसलिए बू करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि रोमन रेंस को एक्सट्रा पुश मिल रहा है। ऐसे में क्राउन ज्वेल में स्ट्रोमैन को यूनिवर्सल टाइटल जीतना चाहिए।
इसके अलावा स्ट्रोमैन के यूनिवर्सल टाइटल जीतने के बाद रोमन रेंस बनाम ब्रॉक लैसनर के लंबे समय से चली आ रही स्टोरीलाइन भी खत्म हो जाएगी। हमारे ख्याल से WWE को इस पर जरूर विचार करना चाहिए, क्योंकि ब्रॉन स्ट्रोमैन के यूनिवर्सल चैंपियन बनने से WWE के बिजनेस को काफी फायदा हो सकता है।
लेखक: शान पटेल, अनुवादक: अंकित कुमार