5 WWE रैसलर्स जिन्हें Crown Jewel रद्द होने पर सबसे ज्यादा नुकसान होगा

Enter caption

WWE का क्राउन ज्वेल पीपीवी इवेंट 2 नवंबर को सऊदी अरब में होना है। फिलहाल इवेंट को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है कि ये इवेंट होगा या नहीं। अमेरिका और सऊदी अरब के बीच राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की वजह से WWE पर शो को कैंसिल करने का दबाव बन गया है। विंस मैकमैहन की पत्नी लिंडा मैकमैहन, डॉनल्ड ट्रंप की कैबिनेट का हिस्सा हैं। इस वजह से WWE पर इवेंट को ना कराने का बहुत सारा प्रेशर है।

WWE अपने इवेंट को रद्द करना किसी भी हाल में नहीं चाहेगी। अगर कंपनी को सऊदी अरब को इवेंट रद्द कराना पड़ा, तो इन 5 रैसलरों को सबसे ज्यादा खामियाजा उठाना पड़ा।

रोमन रेंस

Enter caption

ब्रॉक लैसनर जब यूनिवर्सल चैंपियन थे, तब रोमन रेंस ताना मारा करते थे कि द बीस्ट रॉ में आकर टाइटल डिफेंड नहीं करते। समरस्लैम में चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस ने रॉ में सिर्फ 1 ही बार टाइटल को डिफेंड किया है और वो फिन बैलर के साथ।

अगर इवेंट रद्द हो गया तो रोमन रेंस अपने यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाएंगे। इस वजह से रोमन रेंस की साख पर बट्टा लग सकता है। रोमन रेंस को उसके बाद सर्वाइवर सीरीज़ में ही टाइटल डिफेंड करने का मौका मिलेगा। अब रोमन रेंस से चिढ़ने वाले ढेरों लोग भी ताना मार सकते हैं कि उन्होंने टाइटल को डिफेंड नहीं किया है।

सऊदी अरब के रैसलर

Enter caption

जब भी WWE किसी देश का दौरा करती है, तो उस इवेंट में वहां के लोकल रैसलर या फिर उस देश के WWE रैसलरों को खास सम्मान और बड़ा मौका दिया जाता है। पिछली बार भारत में हुए लाइव इवेंट के दौरान जीत रामा, जिंदर महल, किशन रफ्तार, सुनील, समीर सिंह जैसे रैसलरों को फैंस ने खूब चीयर किया।

सऊदी अरब का इवेंट रद्द होने की वजह से लोकल रैसलरों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिलेगा। ये सिर्फ और सिर्फ सऊदी अरब के लिए ही नुकसानदेह होगा।

केन

Enter caption

इंस्ताबुल में सऊदी अरब दूतावास में अमेरिकी अखबार के लिए कॉलम लिखने वाले पत्रकार की मौत के बाद अमेरिका और सऊदी अरब के रिश्तों में तलखी पैदा हुई है। केन अमेरिका की नॉक्स काउंटी के मेयर हैं। माना जा रहा कि तनाव के बाद भी केन वहां जाना चाह रहे हैं।

केन मेयर होने के बावजूद भी इवेंट में जाने के लिए तैयार हुए हैं। रद्द होने की स्थिति में उनकी साख पर असर पड़ सकता है।

शॉन माइकल्स

Enter caption

इवेंट को लेकर बने हालात की वजह से सबसे ज्यादा चिंतित अगर कोई होगा, तो उनका नाम शॉन माइकल्स है। WWE शॉन माइकल्स को रिटायरमेंट से बाहर लेकर आए और DX का रीयूनियन करवाया।

द हार्ट ब्रेक किड ने पहले कई बार कहा था कि वो कभी रिंग में मैच के लिए वापसी नहीं करेंगे। लेकिन WWE के कहने पर वो वापिस आए और अब इवेंट पर तलवार लटक गई है। इवेंट रद्द होने की स्थिति में शॉन माइकल्स के नाम की फजीहत हो जाएगी।

ब्रॉक लैसनर

Enter caption

समरस्लैम में रोमन रेंस के हाथों हारने के बाद ब्रॉक लैसनर कंपनी छोड़कर चले गए थे। हैल इन ए सैल के मेन इवेंट में वापसी करते हुए उन्होंने रोमन और स्ट्रोमैन को बुरी तरह मारा। तब WWE ने एलान किया कि स्ट्रोमैन और रोमन रेंस के खिलाफ ब्रॉक लैसनर रिंग में उतरेंगे।

सभी इस बात से वाकिफ हैं कि ब्रॉक लैसनर का अगला टारगेट अब UFC है। सऊदी में हो रहे इवेंट की वजह से ही उन्हें वापिस WWE में बुलाया गया था। WWE ने लैसनर को मोटी रकम देने की पेशकश की होगी। सऊदी में इवेंट ना होने पर ये रकम जरूर कम होगी और ब्रॉक लैसनर के समय की बर्बादी होगी क्योंकि यहां ब्रॉक लैसनर की जीत किसी भी हाल में नहीं होनी।