WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में ऐज (Edge) और सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) की राइवलरी जबरदस्त हो गई है। इस हफ्ते काफी बवाल देखने को मिला। रॉलिंस ने कुछ हफ्ते पहले से ऐज को काफी परेशान किया था। ऐज के घर तक रॉलिंस पहुंच गए थे। लगातार कई धमकियां रॉलिंस ने ऐज को दी। इस हफ्ते ऐज ने जबरदस्त एंट्री कर सैथ रॉलिंस को Hell in a Cell मैच के लिए चुनौती दी। WWE ने भी इस मैच को क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) पीपीवी के लिए ऑफिशियल कर दिया।WWE@WWE.@EdgeRatedR and @WWERollins will throw down inside HELL IN A CELL at #WWECrownJewel! ms.spr.ly/6012Xql0a8:22 AM · Oct 9, 2021696150.@EdgeRatedR and @WWERollins will throw down inside HELL IN A CELL at #WWECrownJewel! ms.spr.ly/6012Xql0a https://t.co/hUFxsaCJBxWWE दिग्गज ऐज ने इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में मचाया बवालब्लू ब्रांड में इस हफ्ते पूरे शो में ऐज के बारे में सैथ रॉलिंस पूछ रहे थे। इसके चलते बैकस्टेज WWE ऑफिशियल से भी रॉलिंस की बात हुई। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस आए और उन्होंने ऐज को अपने चैलेंज का जवाब देने के लिए कहा। रॉलिंस ने कह दिया कि वो किसी भी जगह पर ऐज से लड़ सकते हैं।रॉलिंस ने प्रोमो के दौरान अपनी जमकर तारीफ की और ऐज की बेइज्जती की। कुछ ही देर बार ऐज ने गाड़ी से एरीना में एंट्री कर ली। ये देखकर रॉलिंस रिंग में चेयर लेकर आ गए थे। ऐज ने इसका जवाब रॉलिंस को स्पीयर से दिया। रिंग के बाहर इसके बाद ऐज ने रॉलिंस पर अटैक जारी रखा था। रॉलिंस ने बड़ी मुश्किल से इस बार अपने आप को बचाया।ऐज ने इसके बाद बड़ा ऐलान किया। ऐज ने रॉलिंस को Hell in a Cell मैच के लिए चैलेंज कर दिया। ये सुनकर फैंस काफी उत्साहित हो गए। ऐज ने इस बार रॉलिंस की हालत खराब कर दी। WWE का अगला पीपीवी 21 अक्टूबर को सऊदी अरब में Crown Jewel होगा। फैंस को अब रॉलिंस और ऐज के बीच जबरदस्त मैच यहां देखने को मिलेगा। वैसे इस मैच की उम्मीद पहले से की जा रही थी।वैसे ऐज और रॉलिंस के बीच ये अंतिम मैच होगा। ये बात खुद सैथ रॉलिंस कह चुके हैं। बड़ी बात ये है कि दोनों सुपरस्टार्स को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया है। इस लिहाज से देखा जाए तो स्टोरीलाइन में कुछ नया मोड़ आगे आ सकता है।WWE@WWESPEAR!!!💥#SmackDown @EdgeRatedR @WWERollins7:25 AM · Oct 9, 20211284293SPEAR!!!💥#SmackDown @EdgeRatedR @WWERollins https://t.co/8HLgcucpGK