3 तरीके जिनसे WWE Crown Jewel में होने वाले Roman Reigns के मैच का अंत हो सकता है

WWE
WWE Crown Jewel में होगा धमाकेदार मैच (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Match Possible Finishes: 2 नवंबर, 2024 को सऊदी अरब में होने वाले WWE Crown Jewel प्रीमियम लाइव इवेंट में फैंस को बहुत मजा आने वाला है। शो में रोमन रेंस और द उसोज़ की टक्कर सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन से होगी। इस सिक्स-मैन टैग टीम मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं। इनकी राइवलरी को अभी तक अच्छे अंदाज में बिल्ड किया गया है। हर हफ्ते कुछ ना कुछ बड़ा बवाल देखने को मिला है। खैर इस आर्टिकल में हम 3 तरीकों के बारे में बात करने वाले हैं, जिनसे सिक्स-मैन टैग टीम मैच का अंत हो सकता है।

Ad

#3 WWE Crown Jewel में दखलअंदाजी से रोमन रेंस और द उसोज़ को जीत मिल सकती है

Ad

Crown Jewel 2024 में होने वाले सिक्स-मैन टैग टीम मैच में दखलअंदाजी की संभावना बहुत ज्यादा लग रही है। एक रिपोर्ट में खबर सामने आई थी कि सैमी ज़ेन सऊदी अरब में रोमन रेंस और द उसोज़ का साथ दे सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर असली ब्लडलाइन को जीत मिल सकती है।

इसके अलावा पॉल हेमन भी जून के बाद से अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। उनकी वापसी की अटकलें भी चल रही हैं। वो Crown Jewel में धमाकेदार एंट्री कर कुछ हथकंडे अपना सकते हैं। उनकी वजह से रोमन और उसोज़ को जीत मिल सकती है।

#2 क्या WWE Crown Jewel में द रॉक करेंगे काम खराब?

Ad

WWE Bad Blood 2024 में द रॉक ने वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने स्टेज से रोमन रेंस, जिमी उसो और कोडी रोड्स को घूरकर देखा और चले गए। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं।

Crown Jewel में द रॉक एंट्री कर रोमन रेंस और द उसोज़ का काम खराब कर सकते हैं। वो आकर इनके ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर इसका सीधा-सीधा फायदा सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन को मिल जाएगा। वो आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं।

#1 WWE Crown Jewel में बेबीफेस टीम क्लीन जीत हासिल कर सकती है

Ad

Crown Jewel के बाद भी चीजें काफी रोचक होने वाली हैं। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में काफी कुछ देखने को मिलेगा। सऊदी अरब में होने वाले सिक्स-मैन टैग टीम मैच में बवाल मचना तय है। सोलो सिकोआ और उनके साथियों की तरफ से चीटिंग भी देखने को मिल सकती है।

मुकाबले में चाहे जो भी हो लेकिन अंत में बेबीफेस टीम क्लीन जीत हासिल कर सकती है। रोमन रेंस, जे उसो और जिमी उसो को मौजूदा समय में फैंस का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। WWE शायद इन्हें हराने के बारे में नहीं सोचेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications