WWE Draft 2024: 3 चीज़ें जो ड्राफ्ट के पहले दिन जरूर होनी चाहिए 

WWE Draft 2024 के जरिए कुछ चौंकाने वाले फैसले ले सकती है
WWE Draft 2024 के जरिए कुछ चौंकाने वाले फैसले ले सकती है

Draft 2024: WWE जल्द ही Draft 2024 का आयोजन करने वाली है। इस साल ड्राफ्ट की शुरुआत इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड के जरिए होने वाली है। वहीं, अगले Raw के जरिए इसका समापन हो जाएगा।

बता दें, ड्राफ्ट में Raw, SmackDown के अलावा NXT के सुपरस्टार्स भी हिस्सा लेने वाले हैं। ऐसा लग रहा है कि WWE ने इस साल ड्राफ्ट को लेकर बड़े प्लान बना रखे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE Draft 2024 के पहले दिन जरूर करनी चाहिए।

3- WWE Draft 2024 के पहले दिन जे उसो को ब्लडलाइन वाले ब्रांड का हिस्सा बनाना

जे उसो ने पिछले साल ब्लडलाइन से तंग आकर SmackDown छोड़ते हुए Raw जॉइन किया था। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि जे को एक बार फिर ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में शामिल करने का वक्त आ चुका है। बता दें, सोलो सिकोआ ने हाल ही में जिमी उसो को ब्लडलाइन से बाहर का रास्ता दिखाया था

देखा जाए तो जिमी को मौजूदा समय में अपने भाई जे की मदद की जरूरत है। यही कारण है कि Draft के जरिए इन दोनों भाइयों को साथ लाना शानदार साबित हो सकता है। संभव है कि आगे चलकर रोमन रेंस भी इन दोनों भाईयों से जुड़कर नए ब्लडलाइन के साथ फिउड कर सकते हैं। हालांकि, यह सभी चीजें तभी देखने को मिल पाएगी अगर WWE ड्राफ्ट में इन सुपरस्टार्स को एक ही ब्रांड का हिस्सा बनाती है।

2- WWE Draft 2024 के पहले दिन मेन रोस्टर के सुपरस्टार्स को NXT में भेजना

जैसा कि हमने बताया कि इस साल WWE Draft में NXT भी हिस्सा लेने जा रही है। बता दें, Draft के जरिए ना केवल NXT सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर का हिस्सा बनाया जाएगा बल्कि कई मेन रोस्टर स्टार्स को भी NXT में भेजा जाएगा। इस वक्त कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें मेन रोस्टर में सफलता नहीं मिल रही है।

यही कारण है कि इन सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट के जरिए NXT में भेजना सही रहेगा। देखा जाए तो मेन रोस्टर सुपरस्टार्स को NXT में ड्राफ्ट किए जाने की रेसलिंग जगत में काफी चर्चा होगी। यही कारण है कि WWE को इस चीज़ को ड्राफ्ट के दूसरे दिन के लिए बचाकर रखने के बजाए पहले ही दिन खुलासा कर देना चाहिए। इस स्थिति में इस साल होने जा रहे ड्राफ्ट को लेकर काफी हाइप क्रिएट होगा।

1- WWE Draft 2024 के पहले दिन जैकब फाटू का डेब्यू कराते हुए उन्हें SmackDown का हिस्सा बनाना

टामा टोंगा ने हाल ही में डेब्यू करते हुए ब्लडलाइन जॉइन किया था। रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर जैकब फाटू के भी जल्द ही WWE में डेब्यू करने की अफवाहें हैं। देखा जाए तो जैकब का Draft के दौरान डेब्यू कराना काफी शानदार साबित हो सकता है। इससे Draft को लेकर रोमांच बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

चूंकि, ब्लडलाइन मौजूदा समय में SmackDown का हिस्सा हैं। यही कारण है कि फाटू का Raw के जरिए डेब्यू कराना सही नहीं रहेगा। इस वजह से WWE को जैकब को Draft के पहले डेब्यू कराते हुए SmackDown का हिस्सा बना देना चाहिए। यह देखना रोचक होगा कि रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर डेब्यू के बाद सोलो सिकोआ को जॉइन करने वाले हैं या फिर वो पॉल हेमन और जिमी उसो के साथ आने वाले हैं।

Quick Links