WWE फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। WWE ड्राफ्ट की वापसी होगी और सिर्फ दो हफ्ते WWE ड्राफ्ट देखने को मिलने वाला है। WWE क्लैश ऑफ चैंपियंस के बीच में इस न्यूज को बताया गया था। ये भी पढ़ें- WWE सुपरस्टार्स के वजन (70 से 174 किलो तक): रोमन रेंस, बिग शो, ब्रॉन स्ट्रोमैन समेत आपके पसंदीदा रेसलर कितने किलो के हैं ?The future is on the clock.The 2020 #WWEDraft begins Friday, October 9 on #SmackDown and continues Monday, October 12 on #WWERaw! pic.twitter.com/2A1uTuHSU7— WWE (@WWE) September 28, 20209 अक्टूबर को WWE ड्राफ्ट की शुरूआत होगी। पिछले बार जिस तरह से ड्राफ्ट हुआ था वैसे ही इस बार भी होगा। रॉ और स्मैकडाउन में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता हैं। इसके अलावा NXT में भी ड्राफ्ट होगा। WWE का बड़ा ऐलानकई सवाल अब फैंस के दिमाग में आ गए हैं। किन चैंंपियंस की अदला-बदला होगी? कौन सी टैग टीम इधर से उधर जाएगी? रेट्रीब्यूशन का क्या होगा? NXT में क्या होगा? ये कई सवाल अब फैंस के दिमाग में आ गए हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि ड्राफ्ट में NXT और 205 लाइव भी रहेगा। अक्टूबर में अब मजा आने वाला है। क्योंकि ड्राफ्ट में कुछ ना कुछ नया हमेशा देखने को मिलता है। हालांकि WWE ने अभी सिर्फ रॉ और स्मैकडाउन में ड्राफ्ट होगा ये कंफर्म किया है। लेकिन खबरों के मुताबिक NXT भी शामिल होगा। इस हफ्ते रॉ और स्मैकडाउन में ज्यादा जानकारी सामने आएगी। लेकिन अब WWE ने तारीख बता दी है। अब नए सुपरस्टार्स का नया रोल यहां पर नजर आएगा। स्मैकडाउन से कुछ सुपरस्टार रॉ में आ सकते हैं और रॉ से भी कुछ सुपरस्टार स्मैकडाउन में जाएंगे। WWE ने बड़ा ऐलान ये किया है। अब वैसे भी WWE ड्राफ्ट में फैंस को काफी मजा आता है। पिछली बार का ड्राफ्ट शानदार रहा था। वैसे भी इस समय WWE को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसी चीजों की WWE को सख्त जरूरत हैं। इससे व्यूअरशिप में भी काफी उछाल आएगा। और रेटिंग में भी काफी फायदा अगले एक दो महीने में होगा। WWE के आने वाले अब पीपीवी काफी अच्छे हैं। इससे पहले WWE ड्राफ्ट का होना अपने आप में बड़ी बात है। फैंस की उत्सुकता अब बढ़ी रहेगी। क्योंकि इस समय कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। WWE ड्राफ्ट से सुपरस्टार्स को भी फायदा होगा। कई सुपरस्टार्स को अच्छी स्टोरीलाइन मिल जाएगी। अब सभी को इस ड्राफ्ट का इंतजार हैं क्योंकि इसमें काफी मजा आने वाला है।ये भी पढ़ें: Clash of Champions के पहले मुकाबले में हथकड़ी की बदौलत WWE को मिला नया चैंपियन