WWE ने Raw ऑफ-एयर होने के बाद Jey Uso के ऊपर हुए अटैक का वीडियो किया जारी

WWE
रिंग में जे उसो (Photo: WWE.com)

WWE Drops New Footage: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा। जे उसो (Jey Uso) काफी व्यस्त रहे। शुरुआत में जे का सैगमेंट पॉल हेमन के साथ हुआ था। हेमन ने जे का काफी मजाक उड़ाया। हेमन ने कहा कि सैथ रॉलिंस उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए आ रहे हैं। जे ने उनकी चुनौती को स्वीकार कर ली। इसके बाद मेन इवेंट में मैच हुआ। वहां पर DQ से जे को जीत मिल गई। शो ऑफ-एयर होने के बाद जे के ऊपर रिंगसाइड पर लोगन पॉल ने अटैक किया। कंपनी ने अब इसका खास वीडियो जारी किया है।

Ad

Raw के मेन इवेंट में जे उसो ने पॉल हेमन के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की। दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ। ब्रॉन ब्रेकर ने मैच में दखलअंदाजी की। इसके बाद सैमी जेन ने आकर उनके ऊपर हमला किया। हालांकि, ब्रेकर ने जे और सैमी दोनों को स्पीयर दे दिया। सीएम पंक ने आकर ब्रेकर और रॉलिंस के ऊपर चेयर से अटैक किया। शो के बाद रिंगसाइड में जे फैंस से हाथ मिला रहे थे। अचानक लोगन पॉल ने उन्हें पंक देकर धराशाई कर दिया।

WWE ने अब क्राउड एरिया से लोगन पॉल की उपस्थिति का एक खास एंगल जारी किया है, जब वो जे को जबरदस्त नॉकआउट पंच देने के लिए रिंग की तरफ बढ़े। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर की बुकिंग पर उठे सवाल

Sportskeeda Wrestling Legion of Raw में विंस रूसो ने इस हफ्ते Raw में हुए सैथ रॉलिंस और जे उसो के मैच को लेकर बयान जारी किया। उन्हें ब्रॉन ब्रेकर की बुकिंग अच्छी नहीं लगी। विंस ने कहा,

ये क्लियर है कि ब्रॉन ब्रेकर हीटर हैं। एडम पीयर्स ने उन्हें रिंगसाइड पर क्यों रखा? आपको अपनी जगह चुननी थी। सभी को पता था कि ब्रेकर मैच में जरूर दखल देंगे। ब्रेकर को बैकस्टेज होना चाहिए था। उन्हें बाद में आना चाहिए था, जिससे और ज्यादा गर्माहट होती। यहां पर एक अच्छी स्टोरी बनाने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं की गई।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications