WWE Elimination Chamber 2018 रिजल्ट्स और हाइलाइट्स: Roman Reigns ने रचा था इतिहास, मॉन्स्टर ने मचाई थी तबाही

WWE
Elimination Chamber 2018 रहा था जबरदस्त (Photo: WWE.com)

Elimination Chamber 2018 Highlights: WWE Elimination Chamber 2018 बहुत ही धमाकेदार हुआ था। शो में 6 मुकाबले हुए, जिसमें मेंस और विमेंस चैंबर मैच भी शामिल था। सभी स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस का खूब मनोरंजन किया। विमेंस डिवीजन ने भी अपनी ताकत दिखाई थी। रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए ये इवेंट अच्छा रहा क्योंकि उन्होंने चैंबर मुकाबला जीतकर अपने करियर में इतिहास रचा था। अच्छी बात ये है कि WWE ने शो को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की थी। खैर बिना किसी देरी के नज़र डालते हैं Elimination Chamber 2018 के रिजल्ट्स पर:

Ad

WWE Elimination Chamber 2018 में क्या-क्या हुआ था?

-) प्री-शो में ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन का मुकाबला बो डैलस और कर्टिस एक्सल के साथ हुआ था। मैच में सभी स्टार्स ने बढ़िया प्रदर्शन किया और अंत में गैलोज़-एंडरसन ने बाजी मारी।

-) एलेक्सा ब्लिस, साशा बैंक्स, बेली, मिकी जेम्स, सोन्या डेविल और मैंडी रोज के बीच विमेंस चैंबर मैच हुआ था। WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ये मुकाबला हुआ था। अंत में एलेक्सा ने जीत हासिल कर टाइटल अपने नाम किया था।

youtube-cover
Ad

-) सिजेरो और शेमस ने WWE Raw टैग टीम चैंपियनशिप अपोलो क्रूज और टाइटस ओ'नील के खिलाफ डिफेंड की थी। शेमस और सिजेरो ने तगड़े मुकाबले के बाद अपना टाइटल रिटेन किया था।

-) ओस्का और नाया जैक्स के बीच भी सिंगल्स मैच हुआ। मुकाबले में शर्त थी की अगर नाया जीत गईं तो फिर उन्हें WrestleMania 34 में होने वाले विमेंस चैंपियनशिप मैच में जोड़ा जाएगा। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

-) मैट हार्डी और ब्रे वायट के बीच भी जबरदस्त सिंगल्स मुकाबला हुआ था। दोनों ने अपने प्रदर्शन से खूब वाहवाही लूटी थी। वायट ने तगड़ा एक्शन मुकाबले में दिखाया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अंत में हार्डी ने जीत हासिल की।

-) रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन, सैथ रॉलिंस, फिन बैलर, जॉन सीना, इलायस और द मिज़ के बीच मेंस चैंबर मुकाबला हुआ था। ये WrestleMania 34 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच था। स्ट्रोमैन ने इस मैच में खूब तबाही मचाई थी। उन्होंने पांच स्टार्स को एलिमिनेट किया। अंत में स्ट्रोमैन को रोमन रेंस ने एलिमिनेट कर मुकाबला अपने नाम किया।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications