WWE Elimination Chamber 2021: शो से पहले सभी मुकाबलों के नतीजों की भविष्यवाणी

WWE
WWE

- असुका vs लेसी इवांस (Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच)

कुछ हफ्ते लेसी इवांस ने शार्लेट फ्लेयर को Raw में DQ की मदद से हराया था। उन्हें यहां से टाइटल मैच मिला था। खैर, लग रहा था कि उनका मैच जरूर रोचक रहेगा। इसके बावजूद Raw के अंतिम एपिसोड में लेसी इवांस ने बताया कि वो प्रेग्नेंट है। ऐसे में शायद उनकी जगह किसी अन्य सुपरस्टार को मौका मिल सकता है।

लेसी इवांस का बहाना नकली भी हो सकता है। गौर किया जाए तो अबतक लेसी इवांस को WWE ने मैच से आधिकारिक रूप से नहीं निकाला है। ऐसे में पीपीवी के दिन अन्य सुपरस्टार की घोषणा हो सकती हैं या वो ही मैच का हिस्सा बन सकती हैं। इस स्टोरीलाइन को देखना जरूर ही रोचक रहने वाला है। इसके बावजूद देखकर लग रहा है कि WrestleMania के पहले असुका अपनी चैंपियनशिप शायद नहीं हारेंगी।

संभावित विजेता: असुका अपने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन करें।

Quick Links