WWE Elimination Chamber 2022 में ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) और मैैडकैप मॉस (Madcap Moss) के बीच फॉल्स काउंट एनीवेयर मैच देखने को मिला। इस मैच में मॉस का साथ हैप्पी कॉर्बिन ने दिया। इन दोनों ने मिलकर मैकइंटायर का हाल बुरा किया। कॉर्बिन की पूरी मेहनत इस मैच में बेकार गई। मैकइंटायर ने अंत में क्लेमोर किक मारकर मैडकैप मॉस को हरा दिया। WWE@WWE.@DMcIntyreWWE prevails in the #FallsCountAnywhere Match at #WWEChamber!12:09 PM · Feb 20, 2022774162.@DMcIntyreWWE prevails in the #FallsCountAnywhere Match at #WWEChamber! https://t.co/uhtEHVXeK3WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर ने मैडकैप मॉस को शानदार तरीके से हरायाड्रू मैकइंटायर की राइवलरी हैप्पी कॉर्बिन और मैडकैप मॉस के साथ काफी लंबे समय से चल रही थी। पिछले महीने Day 1 इवेंट में भी मैकइंटायर का मुकाबला मॉस के साथ हुआ था। ये मैच काफी अच्छा रहा था। कॉर्बिन ने इस मैच में भी दखलअंदाजी की थी। मैकइंटायर ने अंत में जीत हासिल कर ली थी। बैकस्टेज इसके बाद मैकइंटायर के ऊपर मॉस और कॉर्बिन ने हमला किया था। मैकइंटायर इसके बाद कुछ दिनों के लिए रिंग से बाहर हो गए थे। मेंस रंबल मैच में मैकइंटायर ने पिछले महीने वापसी की थी। मैकइंटायर ने कॉर्बिन और मॉस को एलिमिनेट किया था। इसके बाद WWE Elimination Chamber 2022 के लिए मैकइंटायर और मॉस के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। इस बार मैच में शर्त भी जोड़ दी गई थी। खैर मॉस और मैकइंटायर के बीच मैच अच्छा हुआ। शुरूआत में मॉस ने कॉर्बिन के साथ मिलकर मैकइंटायर के ऊपर बहुत हमला किया। मॉस ने कई बार मैकइंटायर को कवर किया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अंत में रिंग में मैकइंटायर अपनी तलवार लेकर आए और कॉर्बिन पर हमला किया। हालांकि कॉर्बिन ने अपने आप को बचा लिया था। इसके बाद मैकइंटायर ने अपने ही अंदाज में क्लेमोर किक मारकर मैडकैप मॉस को हरा दिया। मैकइंटायर इस मैच को जीतने के बाद काफी खुश नजर आए। उन्होंने तलवार हाथ में उठाकर फैंस के साथ जश्न मनाया।डेव मैल्टजर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में कहा था कि WrestleMania 38 में मैकइंटायर का मुकाबला कॉर्बिन के साथ होगा। अब ये बात लगभग सही लग रही है। आने वाले कुछ दिनों बाद इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है। देखना होगा कि WWE द्वारा अब इस राइवलरी को कैसे बिल्ड किया जाएगा। WWE@WWE⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️@DMcIntyreWWE @BaronCorbinWWE #WWEChamber12:07 PM · Feb 20, 2022789162⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️⚔️@DMcIntyreWWE @BaronCorbinWWE #WWEChamber https://t.co/JBhGNXz5WK