Roman Reigns के WWE Elimination Chamber इवेंट में हुए 3 आखिरी मैच और उनका नतीजा क्या रहा?

Ujjaval
WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस कई बढ़िया मैच लड़ चुके हैं
WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस कई बढ़िया मैच लड़ चुके हैं

Roman Reigns: WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) इवेंट का आयोजन कई सालों से देखने को मिल रहा है। यह शो फैंस को काफी पसंद आता है क्योंकि यह रेसलमेनिया (WrestleMania) की दिशा को तय करने में अहम किरदार निभाता है। WWE में आने के बाद से ही रोमन रेंस (Roman Reigns) कई बार इस इवेंट का हिस्सा बने हैं।

रोमन रेंस 2024 के Elimination Chamber में नज़र नहीं आएंगे लेकिन वो पिछले कई सालों से यहां फैंस को लगातार यादगार पल देते हुए आए हैं। ट्राइबल चीफ के आखिरी कुछ मुकाबले काफी रोचक रहे हैं। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के Elimination Chamber इवेंट में हुए 3 आखिरी मुकाबलों के बारे में बात करेंगे और जानेंगे कि इनका नतीजा किस तरह का रहा था।

- WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns vs Sami Zayn मैच हुआ था

youtube-cover

सैमी ज़ेन ने ब्लडलाइन के साथ रहते हुए काफी बढ़िया काम किया था। Royal Rumble 2023 में ज़ेन ने रोमन रेंस को धोखा दे दिया। इसके बाद उनकी ट्राइबल चीफ के साथ स्टोरीलाइन शुरू हुई। दोनों के बीच Elimination Chamber 2023 इवेंट के लिए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल मैच तय हो गया

सैमी ज़ेन के देश कनाडा में यह शो हुआ था। यहां फैंस का पूरा सपोर्ट पूर्व NXT चैंपियन के पास था और वो जीत के करीब आ गए थे। इन सभी चीज़ों के बावजूद मुकाबले के अंत में कुछ इंटरफेरेंस हुई और रोमन ने जीत दर्ज करते हुए टाइटल को रिटेन रखा। यह रोमन के चैंपियनशिप रन के बीच आए सबसे जबरदस्त मैचों में से एक माना जा सकता है।

- WWE Elimination Chamber 2022 में Roman Reigns vs Goldberg मैच हुआ था

youtube-cover

रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच ड्रीम मुकाबला फैंस काफी समय से देखना चाहते थे। दोनों के बीच WrestleMania 36 में मैच होने वाला था लेकिन बाद में यह कैंसिल हो गया। Elimination Chamber 2022 के थोड़े समय पहले गोल्डबर्ग ने वापसी करके रोमन रेंस को कंफ्रंट किया। इसी के बाद से दोनों के बीच मुकाबला बुक हो गया।

रोमन रेंस और गोल्डबर्ग ने मिलकर इस मुकाबले को रोचक बनाया। WCW दिग्गज ने मुकाबले में ट्राइबल चीफ पर कई अच्छे मूव्स लगाए। अंत में रोमन का पलड़ा भारी रहा और उन्होंने गोल्डबर्ग को अपने सबमिशन में जकड़ लिया। इसपर गोल्डबर्ग फेडआउट हो गए और रोमन ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन रखा।

- WWE Elimination Chamber 2021 में Roman Reigns vs Daniel Bryan मैच हुआ था

youtube-cover

रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन के बीच काफी बड़ा इतिहास रहा है। Elimination Chamber 2021 इवेंट काफी रोचक और यादगार रहा था। इस शो की शुरुआत में SmackDown ब्रांड का Elimination Chamber मैच देखने को मिला, इसके विजेता को शो में ही रोमन रेंस के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल मैच दिया जाता।

डेनियल ब्रायन ने इस मुकाबले में जे उसो, केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन, सिजेरो और बैरन कॉर्बिन को हराया। ऐसा लगा कि ब्रायन को इस खतरनाक मैच में जीत हासिल करने के बाद रिकवर करने का समय मिलेगा और रोमन के खिलाफ थोड़े समय बाद मुकाबला होगा। फैंस को यहां बड़ा शॉक मिला क्योंकि अचानक रोमन रेंस ने एंट्री की। उन्होंने आकर पहले से थके हुए डेनियल ब्रायन को 1 मिनट 35 सेकेंड्स में हरा दिया और अपनी चैंपियनशिप रिटेन रखी।

Quick Links