WWE Money In The Bank 2020 के विजेता पर मंडराया खतरा, बिना कैश इन के गंवाना पड़ेगा ब्रीफकेस?

इस साल WWE ने कुछ सुपरस्टार्स को शानदार पुश दिया है। किसी को भी नहीं पता था कि इस साल WWE मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट के विजेता ओटिस होंगे। लेकिन WWE ने सभी को चौंकाते हुए उन्हें ये ब्रीफकेस पकड़ा दिया। ओटिस को फायदा मैंडी रोज के साथ चल रही रोमांटिक स्टोरीलाइन की वजह से मिला था। फैंस की नजरों में वो एकदम से आ गए थे। कई लोगों का ये भी मानना है कि ओटिस ने फैंस के बिना अपने काम से WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को काफी प्रभावित किया। इस वजह से भी उन्हें विजेता बना दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- WWE के तीन सबसे बड़े पार्ट-टाइम दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें शील्ड ने ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया

WWE का नया प्लान

ओटिस इस समय WWE स्मैकडाउन में मिज और मॉरिसन के खिलाफ स्टोरीलाइऩ में है। पिछले हफ्ते ओटिस ने मिज के कपड़े फाड़ दिए थे। इसके बाद मिज और मॉरिसन ने ओटिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें ओटिस से मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट वापस लेने की बात भी कही है। अब ये स्टोरीलाइन स्मैकडाउन में काफी मजेदार हो गई है। डेव मैल्टजर और ब्रायन एल्वारेज ने अब ये साफ कह दिया है कि ओटिस के लिए WWE के पास कोई प्लान हीं है। रिपोर्ट के मुताबिक,

मिज और मॉरिसन ने अपने शो में मैंडी रोज को लेकर बात की। और ओटिस को अब मनी इन द बैंक्स कॉन्ट्रैक्ट कैश इन पर ध्यान देने की बात कही। इसके बाद ओटिस ने आकर मिज और मॉरिसन को पीटा। मॉरिसन को इस प्लान के बारे में नहीं पता था। लेकिन प्लान पहले सैगमेंट और पांचवे सैगमेंट को लेकर था।जहां मिज ने ओटिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।और उन्हें नोटिस भेजा था। अब ये पुराने शॉन माइकल्स का गिमिक है। अब इसमें ट्विस्ट ये आएगा ओटिस अपना ब्रीफकेस वापस कर देंगे और मुकदमा उनके ऊपर से फिर हट जाएगा। हालांकि अभी और भी कुछ इसमें हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

वैसे ओटिस के लिए ये स्थिति अब काफी नाजुक हो गई है। वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर रॉ और स्मैकडाउन में अब बड़े सुपरस्टार मौजूद हैं। ओटिस इन चीजों में फिट नहीं बैठ पाएंगे। वैसे भी बड़े टाइटल के लिए अब लंबा प्लान तय किया गया है। ओटिस के वर्ल्ड चैंपियन बनने के चांस बहुत ही कम है। शायद अब मिज वाली स्टोरीलाइऩ में उन्हें डाला गया है।

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE चैंपियनशिप जीतना डिजर्व करते हैं, लेकिन उन्हें सही से इस्तेमाल नहीं किया गया

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now