WWE के तीन सबसे बड़े पार्ट-टाइम दिग्गज सुपरस्टार्स जिन्हें शील्ड ने ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया

द शील्ड ने लगाया था द अंडरटेकर को ट्रिपल पावरबॉम्ब
द शील्ड ने लगाया था द अंडरटेकर को ट्रिपल पावरबॉम्ब

द शील्ड WWE की सबसे सफल और खतरनाक फैक्शन्स में से रही है। 2012 में इस ग्रुप में डेब्यू किया था और उस समय द शील्ड में मौजूद कोई सुपरस्टार ज्यादा प्रसिद्ध नहीं था। इसके बावजूद डीन एम्ब्रोज़, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने मिलकर सबको प्रभावित किया। डेब्यू के बाद काफी लंबे समय तक द शील्ड को कोई भी टीम पछाड़ नहीं पायी थी।

Ad
Ad

इसके चलते ग्रुप WWE में चर्चा का विषय बन गया था। कुछ सालों बाद द शील्ड के सभी सदस्य अलग हो गए और इसके बाद सभी स्टार्स के सिंगल्स करियर की शुरुआत देखने को मिली। फैंस आज भी इस शानदार फैक्शन को याद रखते हैं। द शील्ड का मुख्य फिनिशर 'ट्रिपल पावरबॉम्ब' था।

Ad

ये भी पढ़ें:- 3 कारण क्यों ब्रॉक लैसनर ही रोमन रेंस को हराकर अगले यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे

उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स पर इस मूव की वजह से जीत दर्ज की। उन्होंने ट्रिपल पावरबॉम्ब से कुछ दिग्गजों को भी धराशाई किया है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 बड़े दिग्गजों के बारे में जिन्हें द शील्ड ने ट्रिपल पावरबॉम्ब लगाया है।

3- WWE दिग्गज द अंडरटेकर

youtube-cover
Ad

26 अप्रैल 2013 को आयोजित हुए SmackDown के एपिसोड में द अंडरटेकर का सामना द शील्ड के सदस्य डीन एम्ब्रोज़ से हुआ था। ब्लू ब्रांड में देखने को मिले इस मैच ने काफी ज्यादा प्रभावित किया था। मैच का अंत शानदार साबित हुआ। टेकर ने डीन को अपने सबमिशन में फंसा लिया था और इसके बाद द शील्ड के सदस्य को मजबूरन टैपआउट करना पड़ा।

मैच के तुरंत बाद द अंडरटेकर पर सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने बुरी तरह हमला किया। द अंडरटेकर ने बाद में वापसी करने का पूरा प्रयास किया लेकिन वो अकेले तीन तगड़े सुपरस्टार्स पर भारी नहीं पड़ पाए। इसके चलते द शील्ड ने मिलकर अंडरटेकर पर जबरदस्त अटैक जारी रखा। इस दौरान उन्होंने द डेडमैन को चेयरशॉट्स भी लगाए। बाद में उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन को एनाउंसर टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब लगाया।

ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब विंस मैकमैहन का गुस्सा उनकी बात नहीं मानने पर WWE सुपरस्टार्स पर निकला

2- WWE दिग्गज बतिस्ता

youtube-cover
Ad

द शील्ड और इवोल्यूशन की यादगार स्टोरीलाइन तो हर एक फैन को याद होगी। एक्सट्रीम रूल्स 2014 में एक जबरदस्त मैच देखने को मिला था। इस मैच में द शील्ड ने दिग्गज बतिस्ता पर अपने फिनिशर का उपयोग किया था।

मैच के दौरान एक समय आया था जब द शील्ड ने ट्रिपल एच और रैंडी ऑर्टन को रिंग के बाहर फैक दिया था। इसके बाद उन्होंने मिलकर बतिस्ता को निशाना बनाया और इस दौरान उनपर ट्रिपल पावरबॉम्ब भी लगा दिया। इस मैच में शील्ड को रोमन रेंस की वजह से जीत मिली थी।

1- द रॉक

youtube-cover
Ad

21 जनवरी 2013 को द रॉक WWE में नजर आए थे। इस दौरान द शील्ड भी वहां आयी और उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन पर बुरी तरह से हमला किया।

उस समय सीएम पंक और द रॉक की दुश्मनी चल रही थी। डीन, सैथ और रोमन ने मिलकर पहले द रॉक पर अटैक किया और फिर उन्हें ट्रिपल पावरबॉम्ब लगा दिया। इसके साथ ही वो चले गए।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE स्टार्स जिनकी बेटियां इस समय मेन रोस्टर में काम कर रही हैं

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications