WWE समरस्लैम में रोमन रेंस की वापसी देखने को मिली थी। इसके बाद पेबैक में उन्होंने ट्रिपल थ्रेट मैच में शानदार दर्ज की और वो नए यूनिवर्सल चैंपियन बन गए। रोमन रेंस अपने सिंगल्स करियर में पहली बार हील बने हैं और फैंस को उनका ये गिमिक पसंद आ रहा है। रोमन रेंस अब ब्रॉक लैसनर के मैनेजर पॉल हेमन के साथ आ गए हैं।इसने उन्हें और भी ज्यादा ताकतवर बना दिया है। अब वो मैच में आते हैं और काफी कम समय में मैच में जीत दर्ज करके चले जाते हैं। ऐसे में किसी भी स्टार के लिए उन्हें रोकना काफी ज्यादा मुश्किल रहने वाला है। रेंस को जरूर ही कोई बड़ा स्टार हरा सकता है।Roman Reigns is doing the ‘Brock Lesnar stand still “I don’t care about your kids” pose’ with Paul Heyman.#SmackDown pic.twitter.com/ie1bowNkoh— Macho T 💪 (@ItsMachoT) September 5, 2020ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो शायद फिर कभी WWE में नजर नहीं आएंगेऐसे में ब्रॉक लैसनर एक अच्छे विकल्प रहेंगे। लैसनर का पलड़ा पहले भी रोमन रेंस पर भारी रहा है। इस वजह से द बीस्ट असल में रेंस के लिए बड़ी चुनौती रहेंगे। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 कारणों के बारे में जिनकी वजह से ब्रॉक लैसनर ही रोमन रेंस को हराकर अगले यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे।3- ब्रॉक लैसनर के कारण पॉल हेमन दे सकते हैं रोमन रेंस को धोखाSo Roman Reigns replace Brock Lesnar now thats awesome at he'll be a better champ than Lesnar ever was plus Brock was a part timer champ pic.twitter.com/nK9YbbRoMx— 💖🖤 Autumn 🖤💖 (@Clowns_girl) September 5, 2020पॉल हेमन ने हाल ही में रोमन रेंस को मैनेज करना शुरू किया है। इसके पहले वो लंबे समय से ब्रॉक लैसनर को मैनेज करते हुए हैं। इस समय ब्रॉक लैसनर WWE का हिस्सा नहीं है लेकिन भविष्य में द बीस्ट की वापसी देखने को मिल सकती हैं।ऐसे में पॉल हेमन अपने पुराने क्लाइंट के पास वापस जाते हुए नजर आ सकते हैं। साथ ही ये द बिग डॉग की हार का बड़ा कारण भी बन सकता है। हेमन पहले भी लैसनर के लिए अपने पुराने क्लाइंट सीएम पंक को धोखा देते हुए नजर आ चुके हैं। वो रोमन रेंस के साथ भी कुछ ऐसा ही करते हुए नजर आ सकते हैं। साथ ही इससे रेंस एक अच्छे बेबीफेस बन जाएंगे।ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर के 4 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया