ब्रॉक लैसनर के 4 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया

WWE ब्रॉक लैसनर और फिन बैलर
WWE ब्रॉक लैसनर और फिन बैलर

WWE में अक्सर सुपरस्टार्स को जो कहा जाता है, उन्हें वो करना पड़ता है। इसके बावजूद ब्रॉक लैसनर एक ऐसे सुपरस्टार है, जो विंस मैकमैहन को खुद से जुड़े हुए आईडिया देते हैं। पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन काफी अलग स्टार है और उन्हें ज्यादा लोगों से बात करना अच्छा नहीं लगता।

Ad

WWE में वो अपनी स्टोरीलाइन के लिए खुद ही चीज़ें तय करते हैं। कभी-कभी WWE को उनके आईडिया पसंद नहीं आते हैं और कभी-कभी कंपनी उनकी बातों को सुनती है। साथ ही उनका स्टोरीलाइन में उपयोग करती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं ब्रॉक लैसनर के 4 बड़े आईडिया के बारे में, जिनका WWE ने उपयोग किया।

4- समरस्लैम 2018 का अंत ब्रॉक लैसनर ने प्लान किया था

Ad

समरस्लैम 2018 के लिए WWE ने प्लान किया था कि रोमन रेंस की जीत होगी और इस दौरान ही द शील्ड का रीयूनियन होगा। जॉन मोक्सली ने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि समरस्लैम के कुछ घंटे पहले ब्रॉक लैसनर आए।

उन्होंने विंस मैकमैहन को अंत के लिए एक अलग आईडिया दिया। मैकमैहन को ये अंत पसंद आया और इस वजह से ब्रॉन स्ट्रोमैन की समरस्लैम 2018 में मेन इवेंट के दौरान एंट्री देखने को मिली।

3- ब्रॉक लैसनर ने गोल्डबर्ग के साथ स्टोरीलाइन आगे बढ़ाने का आईडिया दिया था

Ad

नवंबर 2016 में आयोजित हुए सर्वाइवर सीरीज पीपीवी ब्रॉक लैसनर का सामना गोल्डबर्ग से हुआ था। इस मैच में गोल्डबर्ग ने काफी कम समय में लैसनर को पराजित कर दिया था। हर एक फैन लैसनर की इस हार से काफी ज्यादा शॉक था।

ब्रॉक लैसनर ने WWE को आईडिया दिया था कि उन्हें गोल्डबर्ग के साथ एक ही मैच नहीं लड़ना चाहिए। उन्होंने मैकमैहन के सामने गोल्डबर्ग के साथ लंबी स्टोरीलाइन चलाने का विचार रखा था। WWE ने लैसनर की इस बात को स्वीकारा और इस वजह से रेसलमेनिया 33 में इस स्टोरीलाइन का अंत देखने को मिला।

ये भी पढ़ें:- 3 मौके जब रोमन रेंस को WWE में बुरी तरह लहूलुहान किया गया

2- ब्रॉक लैसनर ने रेसलमेनिया 35 के प्लान्स में किये थे बदलाव

Ad

रेसलमेनिया 35 की शुरुआत ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच से हुई थी। दरअसल, ये कंपनी के असली प्लान्स नहीं थे। WWE ने यूनिवर्सल टाइटल मैच को मेन इवेंट के पहले बुक करने का प्लान किया था।

सैथ रॉलिंस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लैसनर ने अंत में जाकर मैच के प्लान्स में परिवर्तन किया। इसके बाद ये बड़ा मैच रेसलमेनिया की शुरुआत में देखने को मिला।

1- ब्रॉक लैसनर ने जताई थी फिन बैलर के साथ मैच लड़ने की इच्छा

Ad

रॉयल रंबल 2019 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर और फिन बैलर के बीच एक शानदार मैच देखने को मिला था। रेसलिंग आब्जर्वर ने बताया था कि ब्रॉक लैसनर ने फिन बैलर से लड़ने की इच्छा जताई थी।

इसके बाद विंस मैकमैहन ने दोनों स्टार्स के बीच मैच बुक किया था। लैसनर और बैलर ने एक शानदार मैच दिया था और इस मैच से जरूर ही फिन का कद बढ़ा था।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जो शायद फिर कभी WWE में नजर नहीं आएंगे

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications