शार्लेट फ्लेयर ने WWE सुपरस्टार्स की बेटियों के लिए एक बड़ा उदाहरण तय किया है। WWE के हॉल ऑफ फेमर रिक फ्लेयर की बेटी 12 बार विमेंस चैंपियन बन चुकी है। इसके बावजूद वो अकेली ऐसी सुपरस्टार नहीं है, जो अपने पिता के नक्शेकदम पर चलकर WWE में इस समय काम कर रही है।
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें आप नहीं जानते वो पॉल हेमन के क्लाइंट रह चुके हैं
पिछले कुछ दशकों में WWE दिग्गजों के कई बेटे WWE में आए हैं लेकिन ज्यादातर अपने पिता की तरह छाप छोड़ने में सफल नहीं हुए हैं। WWE में कुछ सालों पहले विमेंस रेवोल्यूशन की शुरुआत हुई थी और इसके बाद WWE दिग्गजों की बेटियों ने भी रेसलिंग में हाथ आजमाने की कोशिश की है।
इस समय 5 पूर्व WWE स्टार्स की बेटियां कंपनी में मेन रोस्टर पर काम कर रही हैं।
5- WWE दिग्गज रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर
पिछले 5 सालों से शार्लेट फ्लेयर मेन रोस्टर का हिस्सा है। 2015 में फ्लेयर ने अपना डेब्यू किया था और उन्हें मुख्य रूप से अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से पुश मिला। फ्लेयर रॉयल रंबल जीतने के साथ ही रेसलमेनिया को मेन इवेंट भी कर चुकी है।
वो विमेंस हेल इन ए सैल मैच का हिस्सा भी रही है। साथ ही फ्लेयर को सबसे पहले विमेंस आयरनविमेन मैच का हिस्सा बनने का भी मौका मिला है। इन सारी सफलताओं के अलावा शार्लेट ने काफी सारे रिकॉर्ड कायम किये और तोड़े हैं।
रिक फ्लेयर के पास 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का रिकॉर्ड है। वो और जॉन सीना दोनों ही 16 बार WWE में चैंपियन रहे हैं। कुछ सालों पहले माना जा रहा था कि जॉन सीना असल में फ्लेयर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अब लग रहा है कि शार्लेट ही अपने पिता और जॉन सीना का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे ज्यादा बार चैंपियन बनने में सफल होगी।
ये भी पढ़ें:- 4 मौके जब विंस मैकमैहन का गुस्सा उनकी बात नहीं मानने पर WWE सुपरस्टार्स पर निकला