WWE में रोमन रेंस की वापसी की अफवाहों के बीच दूल्हे ने ट्राइबल चीफ की तरह शादी में की एंट्री, थीम सॉन्ग पर चैंपियनशिप के साथ किया सेलिब्रेशन

Ujjaval
WWE फैन का जबरदस्त सेलिब्रेशन (Photo: @luireigns X Video Screenshot & WWE.com)
WWE फैन का जबरदस्त सेलिब्रेशन (Photo: @luireigns X Video Screenshot & WWE.com)

Fan Makes Entry Like Roman Reigns on Wedding: WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं। वो अभी ब्रेक पर हैं लेकिन उनकी वापसी की अफवाहें चल रही हैं। फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में रोमन फैंस के बीच अपने अंदाज और जबरदस्त एंट्रेंस के कारण काफी चर्चा का विषय बने हैं। यही कारण है कि कई शादियों में रोमन के अंदाज में दूल्हे ने एंट्री की है। हाल ही में वायरल हो रही वीडियो उन सभी में सबसे शानदार साबित हो रही है।

Ad

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुई। इसमें एक व्यक्ति रोमन रेंस की तरह बर्ताव करते हुए उनके ही थीम सॉन्ग पर एंट्री कर रहा है। असल में यह उनकी शादी की एंट्री है, जहां उनके साथ अपना अलग ब्लडलाइन है। इसमें उनके परिवार के सदस्य मौजूद हैं। वीडियो में धमाकेदार एंट्री के बाद उस फैन ने रोमन की तरह चैंपियनशिप ऊपर की, जबकि अन्य सदस्यों ने फिंगर ऊपर करके ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करते हुए सेलिब्रेशन किया।

आप नीचे यह मजेदार वीडियो देख सकते हैं:

Ad

WWE में मौजूदा ब्लडलाइन एकदम अलग है

रोमन रेंस ने ब्लडलाइन फैक्शन की शुरुआत पॉल हेमन और जे उसो के साथ मिलकर की थी। बाद में जिमी उसो भी इसमें शामिल हो गए। काफी समय तक तीनों ने डॉमिनेट किया और फिर सैमी ज़ेन ने इसमें आने की कोशिश की। सोलो सिकोआ का WWE NXT से कॉल-अप हुआ और वो ब्लडलाइन में आ गए। सैमी को Honorary Uce की तरह आखिर ग्रुप में जोड़ा गया।

इस फैक्शन ने काफी समय तक डॉमिनेट किया और फिर ब्लडलाइन में दरार आई। सैमी ज़ेन फैक्शन से बाहर हो गए और कुछ महीनों बाद उसोज़ भी अलग हो गए। जिमी ने दोबारा ब्लडलाइन में वापसी की लेकिन जे उसो ने ऐसा नहीं किया। सैमी और जे इसके बाद से Raw का हिस्सा बन गए। WrestleMania से पहले द रॉक को भी ब्लडलाइन में शामिल किया गया।

रोमन रेंस की WWE WrestleMania XL में हार हुई और वो ब्रेक पर चले गए। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर अपना कब्जा जमा लिया। उन्होंने जिमी उसो और पॉल हेमन को ग्रुप से बाहर करते हुए टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को अपने साथ जोड़ा। अब ब्लडलाइन फैक्शन पूरी तरह से अलग हो गया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications