Fans Angry Reaction Roman Reigns Loss: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) प्रीमियम लाइव इवेंट रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए एकदम खराब साबित हुआ। वो मेंस Royal Rumble मैच का हिस्सा रहे और काफी सारे एलिमिनेशन भी किए। उन्हें जीत का फेवरेट माना जा रहा था और वो फाइनल 6 में थे। हालांकि, सीएम पंक ने उन्हें और सैथ रॉलिंस को अचानक से मैच के बाहर कर दिया। उनके अलावा सैथ रॉलिंस भी लोगन पॉल द्वारा मैच से बाहर हो गए। एलिमिनेशन के बाद रिंगसाइड पर सैथ ने असली ट्राइबल चीफ की हालत खराब कर दी। यह एकदम ही शॉकिंग चीज थी।
कई फैंस को यह चीज पसंद नहीं आई। रोमन रेंस का एलिमिनेशन होने पर फैंस का गुस्सा फूटा। इसके साथ ही फैंस खुश नहीं थे कि सैथ अपना आप खोकर रोमन रेंस की हालत खराब कर रहे हैं। इसी बीच एक फैन का मानना था कि जे उसो की जीत नहीं होनी चाहिए थी, बल्कि उनकी जगह रोमन रेंस अच्छा विकल्प रहते। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस के Royal Rumble से एलिमिनेशन और सैथ रॉलिंस द्वारा हालत खराब होने के बाद आई फैंस की प्रतिक्रियाओं पर एक नज़र डालने वाले हैं।
WWE दिग्गज रोमन रेंस की Royal Rumble में हार और सैथ रॉलिंस द्वारा हालत खराब होने पर फैंस की प्रतिक्रियाएं
(मैं जे उसो के बजाय रोमन रेंस को जीतने का मौका देती। हम यहां क्या कर रहे हैं?)
(सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस की एक-दूसरे के लिए नफरत एक बार फिर से चीजों में जुड़ गई हैं। उनके [रोमन रेंस] मन से शील्ड को लेकर दर्द कभी नहीं जाएगा।)
(मैं फिर बोलना चाहूंगा, आपके हीरो रोमन रेंस मेंस Royal Rumble मैच नहीं जीतने वाले थे। आपने देखा कि एलिमिनेट होने के बाद उनके साथ क्या हुआ। सैथ रॉलिंस ने उनकी हालत खराब कर दी।)
(रोमन रेंस के एलिमिनेशन से दुख हुआ लेकिन जे उसो के Royal Rumble जीतने से खुशी दोगुनी हो गई।)
(सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के साथ जो किया, उसके बाद मैं उन्हें कभी माफ नहीं करूंगा।)
(सैथ रॉलिंस का दिमाग खराब हो गया है। रोमन रेंस को स्टील स्टेप्स पर स्टॉम्प दिया गया।)