WWE Royal Rumble में Roman Reigns के भाई की जीत ने मचाई हलचल, फैंस हुए 'आग बबूला', जानें पूरा मामला

Ujjaval
जे उसो के Royal Rumble जीतने पर फैंस खुश नहीं हैं (Photo: WWE.com)
जे उसो के Royal Rumble जीतने पर फैंस खुश नहीं हैं (Photo: WWE.com)

Fans Disliking Royal Rumble Winners: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2025) इवेंट अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस शो में शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) ने विमेंस Royal Rumble मैच जीतकर इतिहास रच दिया। दूसरी ओर मेंस रंबल मुकाबले में जे उसो ने जॉन सीना को बाहर करके चौंकाने वाली जीत दर्ज की। बता दें कि इन दोनों ही रेसलर्स की जीत को फैंस द्वारा पसंद नहीं किया जा रहा है।

Ad

WWE ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जे उसो और शार्लेट फ्लेयर के Royal Rumble मैच जीतने की अलग-अलग वीडियो डाली। फैंस को जो वीडियो पसंद आती है, उसे वो लाइक करते हैं। इसी बीच जो वीडियो फैंस को पसंद नहीं आती है, उसे वो लोग डिस्लाइक करते हैं। अमूमन देखा गया है कि फैंस अपना गुस्सा यूट्यूब पर इस तरह से निकालते हुए WWE को बताने की कोशिश करते हैं कि उन्होंने गलत फैसला लिया है।

WWE ने जे उसो की जीत की जो वीडियो शेयर की, उसपर आर्टिकल लिखते समय तक 20 हजार लाइक हैं और 36 हजार फैंस ने हलचल मचाकर डिस्लाइक किया है। देखा जाए, तो नापसंद करने वाली जनता ज्यादा है। इससे क्लियर है कि रोमन रेंस के भाई की इस जीत पर फैंस आग बबूला हैं। कुछ ऐसा ही हाल शार्लेट फ्लेयर के Royal Rumble जीतने की वीडियो पर भी है। इसपर सिर्फ 7 हजार लाइक हैं और 31 हजार के करीब डिस्लाइक हैं। साफ तौर पर फ्लेयर की जीत भी फैंस को पसंद नहीं आई है।

आप नीचे स्क्रीनशॉट में डिस्लाइक देख सकते हैं:

फैंस द्वारा समर्थन नहीं मिल रहा है (Photo: Youtube Video Screenshots)
फैंस द्वारा समर्थन नहीं मिल रहा है (Photo: Youtube Video Screenshots)

Royal Rumble में जीत के बाद WWE के किन चैंपियन को चुन सकते हैं विजेता

मेंस और विमेंस Royal Rumble विजेताओं के पास अब WrestleMania में चैंपियनशिप मैच पाने का चांस है। जे उसो ने हालिया PLE के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस द्वारा क्लियर कर दिया कि वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीतना चाहते हैं। यह टाइटल अभी गुंथर के पास है। ऐसे में आने वाले किसी एपिसोड में रिंग जनरल को जे कंफ्रंट करते हुए मैच ऑफिशियल कर सकते हैं।

Ad

youtube-cover
Ad

दूसरी ओर फ्लेयर को फैंस टिफनी स्ट्रैटन के साथ लड़ते हुए देखना चाहते हैं। विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली के साथ उनके काफी मैच हो चुके हैं। वो WrestleMania में भी लड़ चुकी हैं। ऐसे में फ्लेयर WWE विमेंस चैंपियन टिफनी को विरोधी के रूप में चुन सकती हैं। देखना होगा कि दिग्गज का आखिरी नतीजा क्या होता है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications