WWE फास्टलेन(Fastlane) का समापन हो गया हैं। रोमन रेंस(Roman Reigns) और डेनियल ब्रायन(Daniel Bryan) के बीच मेन इवेंट में शानदार मैच देखने को मिला। डेनियल ब्रायन ने रोमन रेंस की हालत इस बार खराब कर दी। रोमन रेंस ने बहुत ही बुरी हालत में अंत में डेनियल ब्रायन को हराया हालांकि ये जीत बहुत बड़ी नहीं थी। ऐज(Edge) ने भी इस बार मेन इवेंट में बहुत बवाल मचाया और दोनों सुपरस्टार्स पर हमला कर दिया था। जे उसो(Jey Uso) भी ने आकर ब्रायन और ऐज को किक मार दी थी।यह भी पढ़ें:91 दिन बाद द फीन्ड ने 'अधजले' शरीर के साथ WWE में वापसी कर रिंग में मचाया बवाल, दुश्मन की हालत हुई खराबIt's still his yard.@WWERomanReigns will see you at #WrestleMania! #WWEFastlane @HeymanHustle pic.twitter.com/8qAUUwkMxd— WWE (@WWE) March 22, 2021रोमन रेंस को मुश्किल से मिली जीतरोमन रेंस और डेनियल ब्रायन का मैच काफी शानदार हुआ। ऐज रिंगसाइड में खड़े थे और पॉल हेमन भी वहीं थे। शुरूआत में ये मैच काफी हल्का रहा और रोमन रेंस को कोई मौका डेनियल ब्रायन ने नहीं दिया। ब्रायन ने रोमन रेंस को कई बार लॉक इस मैच के दौरान लगाया। ये भी पढ़ें: 5 कारणों से ड्रू मैकइंटायर को WrestleMania में WWE चैंपियनशिप के लिए स्टोरीलाइन में शामिल नहीं होना चाहिएThe #HeadOfTheTable is FADING.@WWERomanReigns is TAPPING?!#WWEFastlane #UniversalTitle pic.twitter.com/uKONvBWGNV— WWE Network (@WWENetwork) March 22, 2021मैच के दौरान एक समय डेनियल ब्रायन रोमन रेंस को किक मारने गए लेकिन वो रेफरी को लग गई थी। इसके बाद ऐज ने जिम्मेदारी संभाली और मैच कराया। रोमन रेंस को एक बार फिर लॉक में डेनियल ब्रायन ने फंसा लिया था और उनकी हालत खराब हो गई थी। अचानक जे उसो ने आकर ऐज और डेनियल ब्रायन को किक मार दी। जे उसो ने रिंगकॉर्नर पर इसके बाद ऐज को मार दिया था और फिर वो रिंग के अंदर चेयर ले आए। डेनियल ब्रायन ने शानदार किक जे उसो को इसके बाद मार दी थी। ये भी पढ़ें: WWE Fastlane में 2 दोस्तों के बीच हुआ 'खूनी' मैच, दोनों ने एक दूसरे को मार-मारकर किया अधमरा.@EdgeRatedR has SNAPPED, plain and simple.#WWEFastlane #UniversalTitle pic.twitter.com/hnuCNIYTeB— WWE (@WWE) March 22, 2021रोमन रेंस को फिर चेयर से डेनियल ब्रायन मारने गए लेकिन वो ऐज को लग गई थी। इसके बाद रोमन रेंस ने ब्रायन को सुपरमैनपंस मार दिया था लेकिन अचानक फिर से यस लॉक ब्रायन ने लगा दिया। इस बार रोमन रेंस ने टैप कर दिया था लेकिन वहां देखने वाला कोई नहीं था। ऐज ने आकर फिर चेयर से रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन पर हमला किया और वहां से चले गए थे। रोमन रेंस फिर उसके बाद डेनियल ब्रायन के ऊपर गए और रेफरी ने काउंट कर दिया। इस तरह रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। ये मैच काफी शानदार रहा और मेन इवेंट में काफी बवाल देखने को मिला। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।