3 बड़ी दुश्मनियां जो WWE Fastlane 2023 के बाद भी जारी रह सकती हैं

WWE Fastlane बेहतरीन इवेंट साबित हो सकता है
WWE Fastlane बेहतरीन इवेंट साबित हो सकता है

Fastlane 2023: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट फास्टलेन (Fastlane) 2023 काफी करीब आ चुका है। WWE को इस इवेंट से पहले केवल स्मैकडाउन (SmackDown) के एक एपिसोड का आयोजन करना बाकी रह गया है। WWE ने इस साल Fastlane के लिए कुछ बेहतरीन मुकाबले बुक किए हैं।

ऐसा लग रहा है कि इस इवेंट के जरिए लंबे समय से चली आ रही कई दुश्मनियों का अंत हो सकता है। वहीं, कुछ फिउड्स के Fastlane के बाद भी जारी रहने की संभावना है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी दुश्मनियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE Fastlane 2023 के बाद भी जारी रह सकती हैं।

3- WWE Fastlane 2023 के बाद भी जारी रह सकती है Charlotte Flair और Iyo Sky की दुश्मनी

इयो स्काई को Fastlane 2023 में शार्लेट फ्लेयर और ओस्का के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना WWE विमेंस टाइटल डिफेंड करना है। इस ट्रिपल थ्रेट मुकाबले में इयो को अपना टाइटल डिफेंड करने में काफी मुश्किलें आने वाली हैं। अगर इयो स्काई इस मैच में अपना टाइटल रिटेन भी करती हैं तो संभावना ज्यादा है कि वो मुकाबले में ओस्का को पिन करेंगी।

मैच में पिन ना होने की स्थिति में शार्लेट फ्लेयर इस चीज़ का हवाला देकर स्काई को टाइटल रीमैच के लिए चैलेंज कर सकती हैं। इस प्रकार, Fastlane के बाद भी शार्लेट की डैमेज कंट्रोल मेंबर के साथ दुश्मनी जारी रह सकती है। इसके बाद इयो स्काई SmackDown के किसी एपिसोड में या किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में शार्लेट के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड करते हुए दिखाई दे सकती हैं।

2- WWE Fastlane 2023 के बाद भी जारी रह सकती है Cody Rhodes & Jey Uso की Judgment Day के साथ दुश्मनी

जजमेंट डे मेंबर्स फिन बैलर & डेमियन प्रीस्ट Fastlane में कोडी रोड्स & जे उसो की टीम के खिलाफ अपने अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल्स डिफेंड करने वाले हैं। संभावना ज्यादा है कि जजमेंट डे मेंबर्स इस मुकाबले में कोडी & जे को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर लेंगे। इसके बड़े मुकाबले के बाद भी बेबीफेस स्टार्स की जजमेंट डे के साथ दुश्मनी जारी रह सकती है।

रिपोर्ट्स की माने तो WWE Survivor Series में जजमेंट डे और कोडी रोड्स की टीम के बीच वॉरगेम्स मैच कराने पर विचार कर रही है। अगर यह मुकाबला बुक होता है तो इस मैच में कोडी & जे उसो की टीम को केविन ओवेंस & सैमी ज़ेन के अलावा एक और बेबीफेस सुपरस्टार जॉइन कर सकता है। वहीं, जजमेंट डे की तरफ से फिन बैलर, डेमियन प्रीस्ट, डॉमिनिक मिस्टीरियो, जेडी मैकडॉनघ के अलावा एक और हील सुपरस्टार लड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

1- WWE Fastlane 2023 के बाद भी जारी रह सकती है John Cena & LA Knight की The Bloodline के साथ दुश्मनी

जॉन सीना और एलए नाइट इस वक्त ब्लडलाइन के सबसे बड़े दुश्मन बन चुके हैं। अब सीना & नाइट को Fastlane 2023 में ब्लडलाइन मेंबर्स सोलो सिकोआ & जिमी उसो के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ना है। रिपोर्ट्स की माने तो जॉन को Crown Jewel जबकि नाइट को Survivor Series में द ब्लडलाइन लीडर रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच मिल सकता है।

इस वजह से Fastlane 2023 के बाद भी जॉन सीना & एलए नाइट की ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी जारी रह सकती है। ऐसा लग रहा है कि सीना & नाइट इस इवेंट में सोलो सिकोआ & जिमी उसो की टीम को हरा सकते हैं। इसके बाद रोमन रेंस वापसी करके बेबीफेस स्टार्स के साथ दुश्मनी आगे बढ़ाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications