स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड कई बड़े शॉक्स और सरप्राइज से भरा हुआ था। दरअसल, WWE SmackDown के इस एपिसोड में बिग ई (Big E) ने काफी समय बाद अपनी वापसी की थी। इसके साथ ही उन्होंने सैमी जेन (Sami Zayn) के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड भी किया था। खैर, अपोलो क्रूज (Apollo Crews) ने आकर बिग ई की बुरी हालत कर दी थी। WWE ने अब दोनों सुपरस्टार्स के बीच फास्टलेन (Fastlane) पीपीवी में लिए एक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच तय कर दिया है।अपोलो क्रूज की निगाह WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर टिकी हुई हैThe #ICTitle will be on the line at #WWEFastlane! @WWEBigE @WWEApollo Streaming LIVE Sunday, March 21 on @peacockTV and @WWENetwork! https://t.co/gL8tfLDoNy— WWE (@WWE) March 13, 2021अपोलो क्रूज और बिग ई काफी समय से स्टोरीलाइन में है। पहले अपोलो क्रूज WWE में एक बेबीफेस थे और वो बिग ई के अच्छे दोस्त थे। इसके बावजूद बिग ई लगातार उन्हें हराते गए और पॉल हेमन की बात सुनने के बाद अपोलो क्रूज ने हील टर्न लिया। इसके बाद से उन्हें देखना रोचक हो गया है। कुछ हफ्ते पहले बिग ई पर बुरी तरह हमला किया था।ये भी पढ़ें;- SmackDown में रोमन रेंस के ऊपर हुए अटैक और दिग्गज की वापसी के बाद ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़इसके चलते WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बुरी तरह चोटिल हो गए थे। कई हफ्ते बाद बिग ई ने SmackDown में अपनी वापसी की। इस दौरान उन्हें सैमी जेन के खिलाफ अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डिफेंड किया। उन्होंने मैच में काफी आसानी से जीत दर्ज की थी। इस मैच में बाद चैंपियन को बड़ा सरप्राइज मिला।अपोलो क्रूज ने आकर बिग ई पर बुरी तरह हमला किया। पिछले हफ्ते क्रूज ने बिग ई को चैलेंज किया था। साथ ही इस हफ्ते उन्होंने चैंपियन को निशाना बनाया। इसके चलते ही उनका WWE Fastlane पीपीवी में मैच तय हुआ है। बिग ई पहले कई बार अपोलो को पराजित कर चुके हैं लेकिन फिर भी उन्हें मौका मिल रहा है।.@WWEApollo ambushes @WWEBigE!!#SmackDown pic.twitter.com/zigptdg1dx— WWE (@WWE) March 13, 2021ये भी पढ़ें:- SmackDown में 11 साल बाद पहला मैच लड़ेगा 47 साल का दिग्गज, रोमन रेंस के लिए बढ़ेगी मुश्किलें?ऐसे में अगर अब क्रूज को फिर हार मिलती हैं तो शायद ही वो स्टोरीलाइन में बने रहेंगे। इस मैच में बिग ई जरूर ही टाइटल रिटेन कर सकते हैं। इसके बावजूद कई लोगों का मनना है कि अपोलो को अब चैंपियन बनने के लिए अच्छे विकल्प रहेंगे। खैर, इस मैच में कुछ भी देखने को मिल सकता है और WWE यहां कुछ शॉकिंग प्लान करना चाहेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।